..................... Ranbir kapoor to malaika arora these bollywood celebs reveals their bedroom secrets - Hindi Filmibeat

किसी ने बताई फेवरेट पोजीशन तो किसी ने पार्टनर संग बिस्तर पर... सेक्स लाइफ पर बिखरे सेलेब्स

Ranbir kapoor to malaika arora these bollywood celebs reveals their bedroom secrets

बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ सितारे तो ऐसे हैं जो कि कई बार अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात करते हुए भी दिखाई दिए हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने खुलकर अपने बेडरूम सीक्रेट्स को भी रिवील किया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं और आपको बता दें कि एक बार खुद उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट पर खुलकर बात की थी। दरअसल रणबीर कपूर ने यह कहा था कि आलिया रात में सोते समय काफी ज्यादा हिलती है। वह पूरे बेड पर घूमती रहती है और बेड भी छोटा पड़ जाता है। आलिया का पर कहीं और होता है तो सिर कहीं और होता है। रणवीर ने यह भी कहा कि मैं हमेशा पलंग के एक किनारे पर सोता रहता हूं और मुझे इस तरीके से स्ट्रगल करना होता है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल एक बार खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के साथ बेडरूम सीक्रेट्स को रिवील किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि "यह काफी ज्यादा अजीब है लेकिन निक का कहना है कि मेरा चेहरा हमेशा उनकी तरफ ही होना चाहिए। वह हमेशा यही चाहते हैं कि जब वह उठाते हैं तो मेरा चेहरा देखकर उठे। तो इसीलिए मैं मजाक में यह भी कह देता हूं कि रुको मुझे मस्कारा लगाने दो थोड़ा सा मेकअप करके आऊं।"

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी फैंस के फेवरेट माने जाते हैं और आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी भी बॉलीवुड में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों ने साल 2015 में शादी रचाई। लेकिन एक बार मीरा राजपूत ने अपने बेडरूम सीक्रेट को रिवील करते हुए यह भी कहा था कि उनके पति शाहिद कपूर बिस्तर में काफी कंट्रोल फ्रीक है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी भी लोगों को कई बार पसंद आती है। हालांकि कई बार दोनों को ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन एक बार मलाइका अरोड़ा ने नेहा धूपिया के चैट शो में अपने बेडरूम सीक्रेट पर बात करते हुए अपनी फेवरेट सेक्स पोजीशन के बारे में जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि "मुझे अपने पार्टनर के साथ में ऊपर वाली पोजीशन बहुत ज्यादा अच्छी लगती है।"

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं। बता दे कि सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान इंटरेस्टिंग बेडरूम सीक्रेट पर बात की। दरअसल उन्होंने बताया कि उनके पति आनंद आहूजा बिस्तर में ज्यादा कल्पना नहीं करते हैं और सोनम को भी ऐसा ही उनका अंदाज पसंद आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X