रणबीर कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, अपने एक्स की शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए ये बॉलीवुड एक्टर्स

Ranbir

वो दिन बीत चुके हैं, जब एक्स की शादी के बाद ही लोग उनसे सारे रिश्तें तोड़ देते थे। आज के समय में बॉलीवुड में ऐसी जोड़ियां भी हैं, जो अतीत में तो साथ में साथ थी लेकिन आज के समय दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। इसके बावजूद दोनों अपने-अपने वर्तमान पार्टनर के साथ एक साथ पार्टी करते हैं। ऐसी जोड़ी का उदाहरण ऋतिक रोशन और सुजैन खान को माना जाता है। कई बॉलीवुड स्टार ऐसे हैं, जो अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के दोस्त बने हुए हैं। कई एक्टर तो खुशी-खुशी अपने एक्स की शादियों में भी शामिल हो चुके हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर से लेकर डीनो मोरिया तक शामिल हैं।

आइए ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जो अपने एक्स की शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए :

डीनो मोरिया :

डीनो मोरिया :

एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु को हॉटेस्ट कपल कहा जाता था। दोनों के बीच दोस्ती इनकी मॉडलिंग के दिनों में ही हो गयी थी। कहा जाता है कि दोनों 1996 से लेकर 2002 तक दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन जब दोनों के रास्ते अलग हुए तो दोनों ने आगे बढ़ने का फैसला ले लिया। इसके बावजूद दोनों के बीच की दोस्ती नहीं टूटी। बिपाशा बसु ने जब करण सिंह ग्रोवर से शादी करने का फैसला लिया तो डीनो ना सिर्फ दोनों की शादी में शामिल हुए बल्कि सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देते हुए पोस्ट भी किया था।

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय तक दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। कहा तो यहां तक जाता है कि दोनों के रिश्ते खत्म होने के साथ ही उनमें कड़वाहट भी काफी भर गयी थी। इसके बावजूद कुछ सालों बाद जब सोनम कपूर ने शादी करने का फैसला लिया तो रणबीर कपूर उसमें शामिल हुए। इस शादी में रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। सोनम की शादी में ही बतौर कपल रणबीर और आलिया मीडिया के सामने आए थे।

रणवीर सिंह :

रणवीर सिंह :

कहा जाता है कि रणवीर सिंह ने कुछ समय तक हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल को डेट किया था। दोनों काफी कम समय के लिए ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लेने का फैसला ले लिया लेकिन दोनों ने आपस में दोस्ती वाले रिश्ते को बरकरार रखा। जब अहाना ने बिजनेसमैन वैभव वोहरा संग शादी की तो रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) दीपिका पादुकोण के साथ इस शादी में पहुंचे थे।

अनुष्का शर्मा :

अनुष्का शर्मा :

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करते समय रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये। लेकिन अलग होने के बावजूद दोनों की दोस्ती में कोई दरार नहीं आयी। दीपिका और रणवीर की शादी के बाद दोनों के मुंबई वाले रिसेप्शन में अनुष्का शामिल भी हुई थी और रणवीर ने बाद में कहा भी था कि अनुष्का का इस रिसेप्शन में आना उनके लिए कितना खास एहसास है।

शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर :

कहा जाता है कि फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच नजदिकियां काफी बढ़ गयी थी। हालांकि दोनों ने लगातार अपने रिश्तों से इंकार किया था लेकिन जब प्रियंका चोपड़ा के घर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे और शाहिद कपूर उनके घर में मिले तो दोनों के रिश्तों की पोल खुल गयी। यह बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और इसके बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये थे। बाद में जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की तो शाहिद उसमें अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शामिल भी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X