12 Years: रणबीर- सोनम की यादगार डेब्यू, लेकिन सामने थी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म
बॉलीवुड के दो नामचीन सितारे रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने आज बॉलीवुड में 12 साल पूरे कर लिये हैं। जी हां, आज ही दिन यानि की 9 नवंबर 2007 में उनकी डेब्यू फिल्म सांवरिया रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक थे संजय लीला भंसाली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन रणबीर और सोनम के काम को लोगों ने सराहा था। फिल्म के गाने भी हिट रहे थे।
इस फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी ने कैमियो निभाया था। खास बात है कि सांवरिया के बाद रणबीर और सोनम दोनों ने ही फिर कभी संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं की। हालांकि रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। देखा जाए तो 9 नवंबर 2007 काफी खास रहा था.. जब बॉलीवुड को रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसे सितारे मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications











