'मैंने 2 महीने तक उसके नीचे हाथ...' रणबीर कपूर ने किया हैरान करने वाला खुलासा, आलिया भी...

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दे कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह अपने निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर पिछले साल ही पिता बने हैं और बच्चे होने के बाद उन्हें क्या कुछ करना पड़ रहा है उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी।
रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बेटी होने के बाद उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस पर बात की थी। रात भर जागने को लेकर रणबीर कपूर ने कहा कि वैसे तो घर से काफी सहायता मिल जाती है लेकिन पहले दो महीने थोड़ी नींद कम आई थी। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जो पहले बच्चे के लिए एक्साइटमेंट होती है। भले ही आपका बच्चा चू भी कर दे तो उत्साह होने लगता है।
रणबीर कपूर ने आगे यह भी कहा कि जब वह सो रही है और हम दोनों के बीच में होती है तो आप गहरी नींद में भी काफी सतर्क हो जाते हो। आपकी नींद खुल जाती है और एक तरफ से जैसे लगातार चेक कर रहे होते हो कि आपका बच्चा सांस ले भी रहा है कि नहीं। पहले 2 महीने तो मैं हमेशा उसकी नाक के नीचे अपनी उंगली रखकर सोता था और कई बार वह शांत हो जाती थी।
रणबीर कपूर आगे बताते हैं कि मेरा मतलब यह है कि अगर नींद पूरी नहीं भी हो रही है तो भी ये एक पॉजिटिव त्याग है। रणबीर कपूर ने जब अपनी बेटी राहा को गोद में लिया तो उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा इस पर भी उन्होंने बात की। रणबीर कपूर ने कहा कि जब उसकी नाभि की नली काटी गई तो मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल है। मैं इसको कभी भी नहीं भूल सकता हूं और आलिया को उसके साथ देखना किसी जादू जैसा है।
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि आलिया और राहा को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही थी। ये पल मेरे लिए बहुत खास था क्योंकि उस वक्त वह रो रही थी। जब वह आलिया के सीन और गले पर आई तो मैजिकल था। करीना कपूर के शो के दौरान रणबीर ने बातचीत करते हुए बताया कि मैंने उस पल को रिकॉर्ड नहीं किया लेकिन मैंने फोटो जरूर खींच ली थी। मैं उसे लम्हे को देखने के लिए वहां पर रहना चाहता था। मैंने अपनी बेटी के डायपर भी चेंज की है और मैं डकार दिलाने में एक्सपर्ट हूं। 20 सेकंड के अंदर मैं राहा को डकार दिलवा देता हूं और इस काम में मुझे काफी मजा आता है।


Click it and Unblock the Notifications