Strong comeback : इन एक्टर्स में फिल्मों में किया है शानदार कमबैक, सुपरहिट रही हैं फिल्में

फिल्म स्टार्स की जिंदगी काफी शोर-शराबे से भरी होती है और उनके लिए उससे भी ज्यादा मुश्किल अपनी इमेज को बनाए रखना होता है। फिल्म स्टारों का करियर किसी टाइम बम पर बैठे होने की तरह होता है। एक गलत फिल्म, एक गलत बयान या फिर स्क्रीप्ट के चुनाव में थोड़ी सी लापरवाही से उनकी सालों के मेहनत से बनाया हुआ करियर तबाह हो जाता है। कई बार मंझे हुए एक्टर्स से भी गलती हो जाती है और एक्सपेरिमेंट के चक्कर में फंसकर ये किसी गलत स्क्रिप्ट को चुन लेते हैं। इसका खामियाजा उन्हें अपने करियर में नुकसान उठाकर भुगतना पड़ता है। लेकिन अगर इन एक्टर्स को सुपरस्टार्स कहा जाता है तो इसकी कोई खास वजह होती है। करियर के अप्स और डाउन के रोलरकोस्टर से बचकर ये एक्टर्स फिल्म इंडस्ट्री में अपना शानदार कमबैक करते हैं, जैसा इस साल शाहरुख खान ने किया।

शाहरुख खान :
फिल्मों के चुनाव में कई बार बादशाह शाहरुख खान भी गलती कर बैठते हैं। लेकिन हर बार वह दोगुनी तेजी से वापसी करते हैं। पिछले कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले शाहरुख खान ने 2018 में फिल्म 'जीरो' में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए शाहरुख खान की काफी आलोचना की गयी। यहां तक कहा गया कि उन्हें अब अपनी उम्र के हिसाब से फिल्में करनी चाहिए। लेकिन शाहरुख खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उन्हें बादशाह क्यों कहा जाता है। 2023 के पहले महीने में ही शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज होने के 44 दिनों के अंदर ही सारे रिकॉड्स तोड़ दिये। शाहरुख ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह 8 पैक एब्स बनाकर सिनेमा हॉल में दर्शकों को खींच सकते हैं।

सैफ अली खान :
90 के दशक से फिल्मों में सक्रिय सैफ अली खान को अंडररेटेड एक्टर माना जाता रहा है। कुछ फिल्मों और गानों में सैफ ने अपना चार्म तो दिखाया लेकिन 2001 से पहले उनके टैलेंट का पूरा उपयोग नहीं किया गया था। 'रेस', 'लव आजकल' जैसी फिल्मों से सैफ ने साबित कर दिया कि वह भी बेहतरीन मेनस्ट्रीम फिल्में दे सकते हैं। भले ही सिंगल हीरो प्रोजेक्ट हो या फिर मल्टी-हीरो प्रोजेक्ट जैसे 'ओमकारा' में उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया है।

दीपिका पादुकोण :
इस समय बॉलीवुड पर अगर कोई एक्ट्रेस राज कर रही है तो वह दीपिका पादुकोण ही है। दीपिका एक शानदार एक्ट्रेस हैं, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन 2018 में फिल्म 'पद्मावत' के तुरंत बाद दीपिका पादुकोण की दो फिल्में 'छपाक' और '83' ने अच्छी कमाई नहीं की। इसके बाद दीपिका ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया और साल 2023 में फिर 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ उन्होंने कमबैक किया। यह बात तो जगजाहिर है कि 'पठान' ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं।

कार्तिक आर्यन :
कार्तिक आर्यन का करियर मिक्सड रहा है। फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनु के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद कार्तिक ने कई फिल्में साइन की लेकिन सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने 'लव आजकल 2', 'पति पत्नी और वो', 'गेस्ट इन लंदन', 'धमाका' जैसी फिल्में की जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। लेकिन पिछले साल बॉलीवुड की पहली हिट फिल्म 'भुल भूलैया 2' से कार्तिक ने शानदार कमबैक किया। साल 2022 में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा सिर्फ कार्तिक आर्यन की 'भुल भूलैया 2' ही सफल हो सकी थी।

रणबीर कपूर :
रणबीर कपूर एक टैलेंटेड एक्टर हैं इस बात को उन्होंने 'ये जवानी है दिवानी' और 'संजू' जैसी शानदार फिल्मों के जरिए बता दिया था। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद दर्शकों को करीब 2 सालों के इंतजार के बाद 'संजू' मिली थी। उसके बाद रणबीर कपूर 2022 में फिल्म 'शमशेरा' से बड़े पर्दे पर वापस लौटे लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। इसके बाद पिछले साल रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications