4 दिन- और ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के साथ, सलमान खान को पीछे करेगी ये फिल्म!
रणबीर कपूर स्टारर बॉयोपिक फिल्म संजू 29 जून को रिलीज होने वाली है। यानि की फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ 4 दिनों का समय रह गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सिर्फ दर्शकों को ही नहीं.. बल्कि बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होगी।
'रेस 3' के फ्लॉप होते ही- सलमान खान तुरंत हो गए इस बड़ी फिल्म से OUT
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। जाहिर है जिस निर्देशक ने मुन्नाभाई सीरिज, 3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, उनकी फिल्मों का इंतजार तो होता ही है। खास बात है कि राजू हिरानी की फिल्में स्टारडम नहीं.. बल्कि कहानी के जरीए दर्शक का दिल जीतती है।

इस शुक्रवार संजू रिलीज हो जाएगी.. यानि की सलमान खान की रेस 3 के पास फिलहाल कमाने के लिए 4 दिनों का समय है। क्योंकि संजू के रिलीज होते ही रेस 3 बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाने वाली है। कोई शक नहीं कि इस बार रणबीर कपूर सलमान का रास्ता रोकने वाले हैं।
यहां जानें दत्त बॉयोपिक क्यों होगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications