संजू का बॉक्स ऑफिस तहलका- बजट पार और कमा रही है धड़ाधड़ PROFIT
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने अब तक 277 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, यह 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। खास बात है कि संजू ने महज तीन दिनों में ही फिल्म का बजट पार कर लिया है और फिल्म धड़ाधड़ प्रॉफिट कमा रही है। कोई शक नहीं कि यह 2018 की सबसे टॉप 5 मुनाफेदार फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
अजय देवगन को टक्कर देंगे सनी देओल- FIRST LOOK किया रिलीज
संजू कुल 100 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए 200 करोड़ की कमाई करनी थी। जो कि फिल्म पहले हफ्ते ही पार कर चुकी है। वहीं, यदि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छूती है.. तो यह 200 करोड़ प्रॉफिट की मालिक भी होगी। 2018 में अब तक 8 फिल्मों ने 100 प्रतिशत से ऊपर मुनाफा कमाया है।

फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। मल्टीप्लेक्स ही नहीं, सिंगल स्क्रीन पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 450 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है।
यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications