रणबीर कपूर ने बेटी राहा को लेकर कही ऐसी बात, बोले- आलिया जैसी तो बिल्कुल ना हो

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि जब से उनकी फिल्म एनिमल आई है वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इसी के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे और जब से उनकी आलिया भट्ट से शादी हुई है तभी से लगातार किसी न किसी वजह के चलते वह चर्चा का विषय बन जाते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक बेटी भी हो चुकी है जिसका नाम राहा कपूर है। बता दे कि रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बहुत सारी बातें बताई। एक्टर ने कहा कि घर के सारे लोग राहा के लुक्स को लेकर अलग-अलग तरीके की बातें किया करते हैं। उन्होंने कहा कि आलिया से उन्होंने यह भी कहा था कि मैं चाहता हूं कि वह तुम्हारी तरह दिखे।

रणवीर ने आगे बताया कि लेकिन मैं कई बार यह भी सोचता हूं कि उसमें मेरी पर्सनालिटी दिखे और तुम्हारी पर्सनालिटी तो बिल्कुल ना दिखे। रणबीर कपूर ने इसकी वजह बताते हुए यह भी कहा कि आलिया की पर्सनैलिटी काफी ज्यादा अलाउड है और वह बहुत बातें भी करती है। वह बहुत ही ज्यादा जोशीली भी है। गुड टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए रणबीर ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि घर में एक जैसी दो लड़कियों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

रणबीर कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मैं इसीलिए यही चाहता हूं कि राहा भी मेरी तरह काफी शांत बने और हम दोनों मिलकर आलिया को संभाल पाएं। इस इंटरव्यू में एक्टर से कहा गया कि उन्होंने कही दिल तोड़े हैं और इस पर रणबीर ने जवाब देते हुए कहा कि काश वह ऐसी ना निकले। बता दे कि रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का एक साल बाद चेहरा दिखाए।

बता दे कि साल 2023 के क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा सभी के सामने रिवील किया। इसके बाद में उसके लुक्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा भी होने लगी थी। राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। अगर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की बात की जाए तो 14 अप्रैल 2022 को उनकी शादी हुई थी।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X