#DuttBiopic..फ्लैशबैक में ले जाएगा..रणबीर का नया लुक..धमाकेदार !
तो क्या दत्त बायोपिक में रणबीर कपूर का ये लुक भी है?
संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में रणबीर कपूर बिल्कुल संजू बाबा जैसे दिखने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। पिछले दिनों रणबीर का दत्त बायोपिक का लुक काफी वायरल हुआ था। रणबीर की उन तस्वीरों को देखकर आप एक बार तो बिल्कुल ही धोखा खा जाएंगे।

उस लुक में रणबीर हू-ब-हू संजय दत्त की तरह दिख रहे थे। अब एक बार फिर से रणबीर का एक नया लुक वायरल हो रहा है जिसमें उनके बड़े बाल व चोटी बांधा लुक सामने आया है।
रणबीर का ये लुक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये संजय दत्त की 1990 में आई फिल्म 'वास्तव' का लुक है।


Click it and Unblock the Notifications











