जब रणबीर कपूर ने एक साथ कई गर्लफ्रेंड रखने की ट्रिक का किया था खुलासा, खुद भी पकड़े गए थे रंगे हाथ

रणबीर कपूर को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार किया जाता है। बता दें कि वह अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी को लेकर भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। हालांकि अब उन्होंने आलिया भट्ट से शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी हो चुकी है।
लेकिन कई बार रणबीर कपूर के पुराने इंटरव्यू वायरस होते हुए नजर आए और इसी में उनका एक स्टेटमेंट हमें मिला, जिसमें वह गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो रणबीर कपूर का नाम कई सारी हसीनाओं के साथ में जोड़ा जा चुका है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। दीपिका ने तो रणबीर को धोखेबाज का टैग भी दिया। लेकिन अब वायरल वीडियो में रणबीर बताते नजर आए कि किसी और को डेट करते वक्त दूसरी लड़कियों के साथ में कैसे रहा जा सकता है।
बता दे कि रणबीर कपूर का कॉफी विद करण का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनके साथ इमरान खान भी नजर आए। वीडियो में करण जौहर को रणबीर से कहते हुए देखा जा सकता है कि उनके फोन में देखना एक बहुत बड़ा टास्क है। जिस पर रणबीर ने एक राज खोल दिया और कहा कि वह अपने फोन में अपने मेल फ्रेंड्स के नाम से दूसरी लड़कियों के नाम को सेव कर देते हैं।
इस पर आगे बात करते हुए रणबीर कपूर ने एक और तरकीब का खुलासा किया और बताया कि वह अपने फोन में लड़कियों के नंबर को बैटरी लो के नाम से भी से किया करते हैं। इससे अगर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ है और किसी दूसरी लड़की का कॉल आता है तो फोन पर लड़की के नाम की जगह बैटरी लो फ्लैश होगा। तब करण जौहर ने एक्टर से पूछा कि उनकी किसी गर्लफ्रेंड नहीं है ट्रिक आजमाई है। जिस पर रणबीर ने हां में जवाब दिया।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया गया। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता था। दीपिका तो रणबीर के प्यार में पागल हो चुकी थी और उन्होंने अपनी गर्दन पर उनका नाम भी लिखवाया हुआ था। हालांकि दोनों ने कुछ साल डेट करने के बाद अलग होने का फैसला लिया। रणबीर ने ब्रेकअप के पीछे के कारण को कभी सजा नहीं किया। हालांकि दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्टर पर विश्वास करना चाहती थी। लेकिन उन्होंने एक्टर को रंगे हाथ पकड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications