जब 14 साल के रणबीर से मिली ऐश्वर्या, फिर बच्चन परिवार ने डिलीट करा दिए रणबीर-ऐश्वर्या के लिप लॉक सीन

Ranbir Kapoor, Aishwarya Rai

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार बन चुके हैं और आपको बता दे कि कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के चलते वह आज के वक्त पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त था जब रणबीर कपूर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करना शुरू किया और उनकी पहली फिल्म 'आ अब लौट चलें' थी।

रणबीर के साथ पहले भी काम कर चुकी है ऐश्वर्या

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके बाद में साल 2016 में रणबीर कपूर को 'ए दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या के साथ में रोमांस करने का मौका मिला था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने लीड किरदार निभाया था। रणबीर कपूर ने यह भी बताया कि "जब हमारी आ अब लौट चलें के सेट पर मुलाकात हुई तभी से वो ख्वाइश और आरजू शुरू हो गई थी।"

रणबीर को अलग तरह से ट्रीट करती थी ऐश्वर्या

रणबीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो के दौरान यह भी बताया कि "आप ऐश्वर्या के बारे में यही जानते हैं कि वह एक बहुत बड़ी स्टार है और लीजेंड है। लेकिन जब हमारी पहले दिन मुलाकात हुई तो उन्होंने मेरे साथ में काफी अच्छा व्यवहार किया था। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन गई थी। मैं बस उस वक्त 14 से 15 साल का था। हर कोई मुझे बच्चों की तरह ट्रीट कर रहा था लेकिन ऐश्वर्या ने मुझे अलग तरीके से ट्रीट किया।"

रणबीर और ऐश्वर्या की कभी-कभी होती थी मुलाक़ात

रणबीर कपूर ने आगे बताया कि "आ अब लौट चले फिल्म से लेकर ए दिल है मुश्किल तक जो हमारी जर्नी रही वह यह थी कि हम कभी-कभी मिलते थे और वह भी फिल्मी फंक्शंस के दौरान। मुझको ऐसा लगता है कि अगर हमारी मुलाकात होती तो हम दोनों बेस्ट फ्रेंड होते और मुझे इसे वह कनेक्शन भी है। जब पहला दिन था तो ए दिल है मुश्किल में तो मेरी हवा टाइट हो गई थी।"

ऐश्वर्या को सेट पर देख रणबीर की हुई हवा टाइट

रणबीर कपूर आगे बताते हैं कि "जिस वक्त ऐश्वर्या सेट पर आती है तो मैं मॉनिटर के पीछे होता हूं। लेकिन जैसे ही वह कैमरे के सामने आती है तो ऐसा लगता है की तारे टूट कर जमीन पर गिर गए हो। पूरे सेट पर माहौल बिल्कुल बदल गया था और पहले ही मैं और अनुष्का ने शूट कर लिया था। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या आती है हम दोनों असिस्टेंट हो जाते हैं और जो भी था वहां सब ऐश-ऐश करते रहते। इतना ही नहीं मैं और अनुष्का वहां पर कोने में कुर्सी पर जाकर बैठे रहते थे और कहते थे कि हम पर तो कोई ध्यान भी नहीं देता है।"

Read more about: ranbir kapoor aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X