..................... Ranbir kapoor revealed that his father rishi kapoor beat him for entering temple wearing shoes - Hindi Filmibeat

जब मंदिर में चप्पल पहने घुसे चले गए थे रणबीर कपूर, जमकर हुई थी पिटाई

Ranbir Kapoor Neetu Kapoor

Rishi Kapoor Beats Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर आज के वक्त में बॉलीवुड के एक चार्मिंग एक्टर बन चुके हैं। हाल ही में वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले एपिसोड में पहुंच गए। जहां पर एक्टर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को भी याद किया। रणबीर ने बताया कि मंदिर में जूते पहनकर घुसने के चलते उनके पिता ऋषि कपूर ने उनकी काफी पिटाई भी की थी।

दरअसल रणबीर कपूर को इस शो में उनकी बहन और मां के साथ में देखा गया। ऋषि कपूर और बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि अगर उनके पिता किसी पर चिल्लाया करते थे तो इसका मतलब होता था कि उन्हें वह काफी पसंद करते हैं। रणबीर कपूर ने अपना पिटाई वाला किस्सा भी इसी दौरान बताया।

रणबीर कपूर ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "मुझे एक बार बहुत जोर से उन्होंने पीटा था। आरके स्टूडियो में दिवाली की पूजा हो रही थी। पापा बहुत ज्यादा धार्मिक थे। शायद मैं तब 8 या 9 साल का था। मैं मंदिर में चप्पल पहन कर घुसा चला गया और मुझे डपली (थप्पड़) पड़ी। रणबीर कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां नीतू ने बचपन में उनकी डैंगर से पिटाई की है।"

कपिल शर्मा ने शिव के दौरान नीतू कपूर से पूछा कि क्या रणबीर शादी के बाद में काफी बदल गए हैं। तो उन्होंने बताया कि रणबीर काफी बेहतर हो चुके हैं क्योंकि वह रिलेशनशिप को बहुत ही ज्यादा महत्व देते हैं। दूसरी तरफ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी बताया कि उनकी बेटी राहा के जन्म के बाद में वह और भी ज्यादा प्यार और केयर करने लगे हैं।

रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वह कैंसर का शिकार हो गए थे। हालांकि रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट के साथ में शादी की और इस साल नवंबर में दोनों बेटी राहा के माता-पिता बन गए थे।

Read more about: ranbir kapoor neetu kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X