ऐश्वर्या राय के साथ इंटीमेट सीन देने में ऐसी ही एक्टर की हलात, फिर बच्चन परिवार ने कटवा दिए सारे के सारे

Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड फिल्मों में इंटीमेट और किसिंग सीन देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर कई सारी हसीनाओं के साथ में रोमांस किया। लेकिन जब उनके सामने ऐश्वर्या राय आई तो उनकी हालत पूरी तरीके से खराब हो गई थी।

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की। वैसे तो उन्होंने कई सारी फिल्मों में रोमांटिक सीन दिए हैं। लेकिन फिल्म ए दिल है मुश्किल में उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ में काम किया था। इस दौरान वह काफी ज्यादा नर्वस हो गए थे और इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

एक रेडियो चैनल के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने बताया था कि ऐश्वर्या के साथ में रोमांस करने में वह काफी ज्यादा नर्वस हो गए थे और उनके हाथ कांपने लगे थे। एक्टर ने बताया कि वह एक्ट्रेस के गालों पर हाथ भी नहीं लग पा रहे थे और उन्हें काफी ज्यादा शर्म आ रही थी।

रणबीर कपूर ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे अनकंफरटेबल देखकर ऐश्वर्या ने ठोक दिया था। मुझे उन्होंने कहा कि तुम्हें क्या परेशानी है? हम सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं और ठीक से करो। फिर मुझे लगा कि ऐसा मौका दोबारा मिलने नहीं वाला है और इसीलिए मैंने मौके पर चौका मार दिया। दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया और करण जौहर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। हालांकि आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या के काफी सारे रोमांटिक सीन बच्चन परिवार ने कटवा दिए थे।

अगर हम रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण में भी एक्टर को देखा जाने वाला है और इसमें वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X