आलिया भट्ट से शादी करना नहीं चाहते थे रणबीर कपूर? वायरल वीडियो से हुआ खुलासा, बोले- ‘मैं बस उनके साथ...’

करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन जल्दी ही टेलीविजन पर आने वाला है। हर साल की तरह शो के फैन्स इस सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैन्स एक्साइड है कि आखिरकार अब इस सीजन में कौन नया मेहमान बनकर आने वाला है। लेकिन आज हम आपको रणबीर कपूर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल एक बार रणवीर सिंह और रणबीर कपूर साथ में कॉफी विद करण शो में आए थे। जहां पर दोनों के जवाबो ने हर किसी को दंग कर दिया था।
रणबीर का वीडियो हो रहा वायरल
लेकिन इन दिनों रणबीर कपूर का एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस शो के दौरान उनका रैपिड फायर राउंड चल रहा था और करण जौहर ने अपने शो में हमेशा की तरह सितारों से सवाल पूछे। जब करण जौहर ने रणबीर कपूर से सवाल किया कि आप एक महिला में सबसे पहले क्या नोटिस करते हो? जिस पर एक्टर ने जवाब दिया कि उनकी आंखें और उनकी बैक साइड। जिस पर रणवीर सिंह हंसने लग जाते हैं।
इस हीरोइन से शादी करना चाहते थे रणबीर
इसके बाद में करण जौहर ने रणबीर कपूर को किल, मैरी और हुकअप करने तीन नाम सामने दिए जिसमें आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज और अनुष्का शर्मा शामिल थी। तुरंत ही रणबीर कपूर ने अनुष्का शर्मा का नाम लिया और कहा कि वह उनसे शादी करना पसंद करेंगे। जिस पर अचानक से रणबीर कपूर कहते हैं कि वह पहले से ही अपनी लाइफ में खुश है। रणबीर बाद में रहते हैं कि वह बाकी लड़कियों यानी कि आलिया और जैकलीन फर्नांडिस के साथ सिर्फ हुकअप करना पसंद करेंगे।
रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ
रणबीर कपूर की निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने आलिया भट्ट को काफी लंबे समय तक डेट किया और आखिरकार शादी रचाई। अब दोनों की एक बेटी भी हो चुकी है और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है।


Click it and Unblock the Notifications