इस तरह एक साथ कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे Ranbir Kapoor, तरीका जान करण जौहर के उड़े होश

Ranbir Kapoor Affairs: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, वो तभी से ही चर्चा का कारण रहे हैं। उनकी एक्टिंग के अलावा उन्हें उनके दिल फेंक अंदाज के लिए भी जाना जाता रहा है। लेकिन उनकी जिंदगी में आलिया भट्ट के आने के बाद एक्टर की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।
इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि कपूर परिवार हमेशा से आलिया की खूब तारीफें करता आ रहा है। रणबीर की मां नीतू कपूर ने खुद आलिया को अपने बेटे के लिए बेस्ट लड़की बताया है। हालांकि रणबीर की लाइफ में आलिया के आने से पहले वो एक कैसोनोवा इंसान कहलाते थे। उनके अफेयर की खबरें अक्सर अखबारों में जगह बनाए रखती थीं। एक बार तो रणबीर कपूर ने एक शो में खुलासा ही कर दिया था कि कैसे वो एक साथ बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स को मैनेज किया करते थे।
रणबीर कपूर, जिन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण का बहिष्कार किया है, कई सीजन तक उनके शो के रेगुलर अतिथि हुआ करते थे। एक सीजन में वह इमरान खान के साथ शो में दिखाई दिए, एक्टर ने बताया कि उन्होंने कैसे अपनी गर्लफ्रेंड्स के नाम बिलकुल अलग तरह से सेव किए थे।
रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम 'Battery Low' के नाम से रखा था। जब वह एक बार अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ थे तो उन्हें 'Battery Low' का फोन आया। और इससे रणबीर की गर्लफ्रेंड को असल में लगने लगा कि एक्टर के फोन की बैटरी लो हो गई है। करण और इमरान को इस ट्रिक पर यकीन नहीं हुआ और अच्छी बात यह है कि यह काम भी कर गई।
आलिया भट्ट से शादी से पहले रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते में थे और आज भी वह दीपिका के साथ एक दोस्ती भरा रिश्ता शेयर करते हैं, लेकिन कैटरीना ने उनसे दूरी बनाए रखी है। दोनों एक-दूसरे को पब्लिक प्लेस में इग्नोर करते नजर आते हैं। रणबीर आज अपनी बेटी राहा कपूर से बेहद प्यार करते हैं, उनके लिए जीते हैं।


Click it and Unblock the Notifications