जब नशे की लत छुड़ाने के लिए डॉक्टर ने लगाया था रणबीर कपूर के कान में इंजेक्शन, बोले- मैं जानता था कि...

Ranbir Kapoor Drugs Addiction: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभी के समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों की हर एक छोटी से बड़ी खबर को फैंस जानना काफी पसंद करते हैं। साथ ही साथ दोनों की हर एक छोटी-बड़ी बात वायरल भी हो जाती है। इसके बावजूद दोनों सामने आने से घबराते नहीं है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के ही अपने-अपने पास्ट रहे और खासकर रणबीर के बारे में तो कई सारी कहानियां सुनने को मिल जाती है। जिसमें नशे को लेकर लत भी शुमार है। दरअसल बताया जाता है कि रणबीर एक वक्त पर नशे की लत के शिकार हो गए थे। हालांकि उन्होंने यह बात खुद बताई थी।
रणबीर कपूर को निकोटिन की भी लत लग गई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस पर बात करते हुए कहा था कि "मैंने 4 महीने के लिए स्मोकिंग को छोड़ दिया था और पिछले महीने फिर से स्मोक शुरू कर दिया। लेकिन मैं सिर्फ दिन में एक या दो ही पीता हूं। यह एक ऐसी चीज होती है जिससे मैं बहुत डरता हूं क्योंकि मैं 15 साल की उम्र से निकोटिन का शिकार हो गया था।"
रणबीर कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "वह इसको छोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया भी गए थे। लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि बिना डॉक्टर के वह इसको छोड़ नहीं पाएंगे। एक्टर ने बताया कि वहां पर इसको छुड़ाने के लिए डॉक्टर ने मेरे कान में इंजेक्शन लगा दिया और मैं जानता हूं कि मैं खुद इसे छोड़ नहीं पाऊंगा इसीलिए मैंने डॉक्टर की सहायता ली थी।"
हालांकि आपको बता दें कि अब रणबीर कपूर ने अपनी सारी बुरी आदतें छोड़ दी है। लेकिन वह अभी भी शराब और सिगरेट पीते हैं। रणबीर अपनी पत्नी आलिया के साथ अपने निजी जीवन में काफी खुश है। इतना ही नहीं रणबीर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जब वह शूटिंग करते हैं तो शराब नहीं पीते।


Click it and Unblock the Notifications



