Ranbir Kapoor ने शेयर की हैरान करने वाली बात, अपनी ही बहनों के बारी-बारी से बनते थे पति और फिर...

Ranbir Kapoor Disturbing Memory: हम सभी के पास अपने बचपन की अच्छी और बुरी दोनों तरह की यादें हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में रणबीर कपूर को अपने बचपन की एक याद साझा करते देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उस बात को याद करके वो आज भी डिस्टर्ब हो जाते हैं।
यह क्लिप करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' का है। जिसमें करीना और रणबीर बतौर गेस्ट आए हुए हैं। इस वीडियो में उन्होंने करीना और रिद्धिमा से जुड़ी एक 'परेशान करने वाली' बात के बारे में बताया था। थ्रोबैक वायरल वीडियो में, एक्टर ने कहा था- "यह मुझे बहुत परेशान करता है कि रिद्धिमा और करीना हाउस-हाउस खेलती थीं और मैं उनका बारी-बारी से पति बनता था। मैं लगभग 4 साल का था और ये दोनों मुझसे बड़ी थीं। मुझे यह साफ रूप से याद है और यह बात अभी भी मुझे परेशान करती है।"
करण जौहर इस बात से हैरान नजर आए और उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया। इस बात को सुनकर करीना कपूर खान भी शर्मिंदा दिखीं और उन्होंने करण की बात से सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें यह याद नहीं है। करीना ने कहा, "हे भगवान, यह बहुत अजीब है और मुझे खुशी है कि मुझे यह याद नहीं है।"
एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए, उनका रिश्ता चार साल पहले फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुआ था, जो उसी साल 9 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। आलिया से शादी करने से पहले रणबीर ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को भी डेट किया था।
दीपिका और कैटरीना से पहले, यह भी खबर आई थी कि रॉकस्टार अभिनेता ने 2007 में अपनी पहली फिल्म सांवरिया की शूटिंग के दौरान कुछ समय के लिए सोनम कपूर को डेट किया था। उनका रिश्ता नहीं चल पाया, लेकिन सोनम रणबीर की चचेरी बहनों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ करीबी दोस्त बनी रहीं।


Click it and Unblock the Notifications