सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस करने से रणबीर कपूर ने कर दिया था इंकार? वजह है चौकाने वाली!

रणबीर कपूर जिनकी फैन फॉलोविंग अलग लेवल की है और ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों का चयन करते वक्त वो हर बात को ध्यान में रखते हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक किस्सा खबरों में है जिसमें उन्होने एक अदाकारा के साथ काम करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उनको ऐसा लगता था कि वो स्क्रीन पर उनसे छोटे दिखेंगे।
जी हां, ये साल 2012 की एक रिपोर्ट है जिसमें दावा किया गया था। बता दें कि इस अभिनेत्री का नाम सोनाक्षी सिन्हा है जिसके साथ रणबीर कपूर को एक फिल्म ऑफर हुई थी।
हालांकि रणबीर कपूर ने अपने ज्यादा उम्र वाली अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है और इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बासु शामिल हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा थोड़ा हेल्दी हैं तो वो उम्र में उनसे ज्यादा लगती हैं, हालांकि वो छोटी हैं।
रणबीर कपूर ने इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और कई सुपरस्टार्स के साथ वो काम कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म एनिमल को लेकर बिजी हैं और कुछ समय पहले इसका प्रोमो सामने आ चुका है। लुंगी पहने रणबीर कपूर कुल्हाड़ी से लोगों को गाजर मूली की तरह काटते हुए नजर आए थे।
कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में धमाका करते दिखेंगे। आखिरी बार उनको तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था और फिल्म काफी चली थी। इसमें अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications