Ranbir Kapoor : इन सुपरहिट फिल्मों को रणबीर कपूर ने किया था मना, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'तु झुठी मैं मक्कार' ने सिनेमा हॉल में दस्तक के दी है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है। रणबीर कपूर एक बार फिर से अपने रॉम-कॉम अवतार में नजर आ रहे हैं। अपने फिल्मी करियर में रणबीर कपूर ने कई सफल फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर ने कुछ ऐसी फिल्मों को भी रिफ्यूज किया है जिसमें दूसरे एक्टर्स ने खासी सफलता पाई है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी काफी अच्छा किया है।

गली बॉय :
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का पहले ऑफर रणबीर कपूर को दिया गया था। लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाए और फिल्म आखिरकार रणवीर सिंह को मिल गयी।

टू स्टेट्स :
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'टू स्टेट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था। इस फिल्म में अमृता सिंह भी नजर आयी थी। यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के नॉवेल के आधार पर बनी थी। अगर रणबीर कपूर ने इस फिल्म का ऑफर स्वीकार कर लिया होता तो आलिया भट्ट के साथ यह उनकी पहली फिल्म होती।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा :
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को एवरग्रीन फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में जोया अख्तर पहले रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहती थी लेकिन रणबीर ने जब फिल्म को रिफ्यूज कर दिया तो यह रोल ऋतिक रोशन के पास चला गया।

देल्ही बेली :
अभिनव देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'देल्ही बेली' में इमरान खान लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के लिए भी रणबीर कपूर ही पहली पसंद थे। उनके मना करने के बाद यह रोल इमरान खान को मिला।


Click it and Unblock the Notifications