ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग, 2018 के दो सबसे बड़े सुपस्टार.. चौंकिए मत!
Recommended Video

हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू रिलीज हो गई है। जहां एक तरफ इस फिल्म को ऑडिएंस की ताबड़तोड़ तराफें मिल रही हैं। वहीं रणबीर कपूर इस फिल्म के बाद एक्टिंग के मामले में एक पायदान और ऊपर चल गए हैं। हर तरफ रणबीर कपूर को लेकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणबीर की जानदार एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर की लिस्ट में डाल दिया है। वहीं रणबीर कपूर के अलावा एक और एक्टर हैं जो इसी साल अपने टैलेंट को लोहा मनवा चुके हैं.. ये एक्टर हैं रणवीर सिंह।
[Sanju रिलीज के पहले दिन ही संजू 2 को लेकर बड़ा खुलासा, तो क्या अब बनेगी सीक्वल?]
रणवीर सिंह की बात करें तो इस साल के शुरूआत में आई फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में बड़ा धमाका कर चुके हैं। पहली बार वे विलेन के किरदार में नजर आए और बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को हिला कर रख दिया। खिलजी के किरदार में रणवीर के लुक से लेकर उनकी शानदार एक्टिंग तक.. सिर्फ ऑडिएंस ही नहीं उनके कायल बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स हो गए।

वहीं अगर यूं कहें कि बॉलीवुड का ये दौर सबसे शानदार दो एक्टर्स रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के नाम हो तो गलत नहीं होगा। बॉलवुड में इन दो यंग एक्टर्स का दौर तो चल ही रहा है और देखा जाए तो इन सुपरस्टार्स में जी-तोड़ मेहनत और शानदार चैलेंट के अलावा काफी बातें हों जो मिलती जुलती हैं। आगे जानें बॉलीवुड के इन दो सुपरस्टार्स की 10 कॉमन बातें-


Click it and Unblock the Notifications











