..................... Ranbir Kapoor made fun of Anushka Sharma's English, actress anger and said I went government school - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर ने उड़ाया अनुष्का शर्मा की अंग्रेजी का मजाक तो गुस्से में एक्ट्रेस बोलीं- मैं सरकारी स्कूल में पढ़ी

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor made fun of Anushka Sharma's English: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने अकाय कोहली रखा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा पिछले तीन महीनों से लंदन में हैं। वहीं किसी काम से सिलसिले में वे हाल ही में भारत आई हैं। बता दें कि जब से अनुष्का शर्मा की शादी हुई है तब से वे एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में देखा गया था। भले ही अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हों, लेकिन उनके नए और पुराने वीडियो तेजी से वायरल होते हैं वहीं हाल ही में अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा रणबीर कपूर के साथ ए दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रही होती हैं, लेकिन करण जौहर अनुष्का शर्मा से कोई सवाल पूछते हैं जिसका जवाब अनुष्का शर्मा अंग्रेजी में देती हैं, लेकिन वहीं पीछे खड़े रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा को टोक देते हैं कि उन्होंने अंग्रेजी गलत बोली है। इसके बाद अनुष्का रणबीर को अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाद में रणबीर अनुष्का से कह देते हैं कि तुम्हारी अंग्रेजी बहुत बुरी है। इसपर अनुष्का शर्मा नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि मुझे तुम्हारी तरह फैंसी अंग्रेजी नहीं आती मैं सरकारी स्कूल में पढ़ी हूं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए जाएं इस लिंक पर - अनुष्का शर्मा की अंग्रेजी सुन छूट गई रणबीर कपूर की हंसी

काम की बात करें तो इन दिनों रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर जमकर लाइमलाइट में बने हैं। बता दें कि इस फिल्म में वे राम के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे अपनी बोलचाल की भाषा में सुधार कर रहे हैं साथ ही वे तीरंदाजी की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिल्म भारी बजट में बनकर तैयार हो रही है। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी लंबी चौड़ी है। वहीं बात अनुष्का की बात करें तो वे चकदा एक्सप्रेस को लेकर चर्चाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X