REALITY: केवल कैटरीना की वजह से लोगों को याद हैं रणबीर कपूर!

रणबीर कपूर सुपरस्टार हैं और लोग उनके फैन्स हैं। एक मिनट....रणबीर कपूर सुपरस्टार हैं तक तो ठीक है पर लोग उनके फैन हैं नहीं....थे। फैन्स का रिएक्शन माना जाए तो लोग धीरे धीरे रणबीर कपूर को भूल रहे हैं। इसकी वजह शायद वो खुद हैं। अब लोग अगर उन्हें याद कर रहे हैं तो केवल इसलिए कि वो कैटरीना कैफ के साथ लिव - इन- रिलेशनशिप में रहते हैं।

आए दिन मीडिया में उनके और कैट से जुड़ी कोई बात सामने आ जाती है और लोगों को अचानक से रणबीर कपूर याद आ जाते हैं। हालांकि एक टाइम था जब रणबीर ने एक के बाद एक बेस्ट दिया है।

कैट के लिए सलमान और रणबीर में आज भी सलमान ही खास हैं

वेक अप सिड, रॉकस्टार, रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर और बर्फी में रणबीर ने अभिनय का जो लेवल दिखाया था उसने उन्हें आज के सारे एक्टर्स से बिल्कुल इतर खड़ा कर के रख दिया था। लेकिन अब फिलहाल रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण ही लाइमलाइट में हैं।

कैट को छोड़िए..ये है रणबीर कपूर और उनका बिल्कुल ताज़ा 'CRUSH'

हालांकि रणबीर को भी शायद ये लाइमलाइट पसंद नहीं है लेकिन सच्चाई यही है कि उनका नाम केवल इसलिए ज़ुबान पर आता है कि कैट के साथ या दीपिका के साथ फिर कोई गॉसिप उछाला गया है।

रणबीर कपुर के कद के इंसान को करियर टिप देने वाले हम तो कोई नहीं होते पर हां, फैन्स की तरफ से ये मेसेज उन तक ज़रूर पहुंचाना चाहेंगे कि आप के फैन्स आप के काम की वजह से हैं और शायद आप उन्हें खो रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X