आलिया भट्ट से पहले इन 11 लड़कियों से जुड़ा था रणबीर कपूर का नाम, किसी को मिला धोखा तो किसी को डिप्रेशन!
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बर्थडे पर वह गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में समय बिताने के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और रणबीर भी एक मिनट भी आलिया का साथ नहीं छोड़ते हैं।
लेकिन आलिया भट्ट से पहले 11 एक्ट्रेसेज के साथ रणबीर कपूर का नाम जुड़ चुका है। कुछ तो रणबीर कपूर के रिलेशनशिप इतने सीरियस थे कि बात लिव इन रिलेशनशिप और शादी तक पहुंच चुकी थीं लेकिन रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया। आइए आपको रणबीर कपूर के आज तक के अफेयर और गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताते हैं।

हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें भी आए दिन आती हैं। इस जोधपुर वेकेशन को लेकर भी कहा जा रहा था कि दोनों वेडिंग लोकेशन की तलाश में जोधपुर पहुंचे हैं। खुद रणबीर कपूर ही आलिया संग शादी को लेकर कह चुके हैं कि कोरोना न होता तो वह आलिया संग शादी कर चुके होते।

सोनम कपूर और रणबीर कपूर
सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने साथ में बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की फिल्म सावंरिया से कदम रखा था। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं लेकिन दोनों ने कभी इन खबरों को तूल नहीं दिया।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के चर्चे तो बहुत आम रहे हैं। दीपिका रणबीर के लिए कितना सीरियस थीं इसका अंदाजा आप इस गर्दन के टैटू से लगा सकते हैं। लेकिन एक वक्त आया जब रणबीर ने दीपिका से अलग होने का फैसला कर लिया। इस फैसले ने दीपिका को इतना दुख पहुंचाया था कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

अमीषा पटेल और रणबीर कपूर
अमीषा पटेल और रणबीर कपूर का नाम भी जोड़ा जाता है। दोनों को एक दो बास स्पॉट भी किया गया। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के लिंक-अप की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन रणबीर कपूर का कनेक्शन प्रियंका संग भी नहीं जमा और दोनों की जिंदगी अलग अलग हो गई।

कैटरीना और रणबीर का रिलेशनशिप
कैटरीना कैफ भी रणबीर कपूर को लेकर काफी सीरियस थीं। वह उनके संग लिव-इन में रहने लगी थीं। लेकिन रणबीर कपूर कैटरीना के यकीन को पूरा न कर सके और उनके संग ब्रेकअप कर लिया।

नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर बॉलीवुड के रॉकस्टार साल 2011 में इसी नाम से आई फिल्म से बने। इस फिल्म में उनके साथ नरगिस फाखरी नजर आई थीं। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन दोनों ने कभी भी अफेयर की खबरों की पुष्टि नहीं की।

श्रुति हासन और रणबीर कपूर
एक समय था जब खबरें सामने आई थीं कि श्रुति हासन और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन लिंकअप की खबरों पर श्रुति हासन ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि उनके पास ऐसी बकवास खबरों के लिए समय नहीं है।

अवंतिका मलिक और रणबीर कपूर
इमरान खान की पत्नी अवंतिका का नाम भी रणबीर कपूर से जुड़ चुका है।

रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान
रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी और इसके बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें आम हो गई थी।

एंजेला जोंसन और रणबीर कपूर
किंगफिशर कलेंडर के बाद फेमस होने वाली मॉडल और एक्ट्रेसएंजेला जोंसन का नाम भी रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है।

नंदिता महतानी और रणबीर कपूर
संजय कपूर की पहली पत्नी और अब विद्युत जामवाल के साथ सगाई करने वाली नंदिता महतानी का नाम भी रॉकस्टार के साथ अफेयर को लेकर सामने आया था।


Click it and Unblock the Notifications











