सलमान खान, आमिर खान नहीं.. इस सुपरस्टार पर लगा है 400 करोड़ का तगड़ा दांव!
पिछले कुछ वक्त से रणबीर कपूर का फिल्मी करियर भले ही थोड़ा डगमगा कर चल रहा है। लेकिन कोई शक नहीं कि आज भी निर्माता- निर्देशकों को उनपर भरपूर भरोसा है। संजय दत्त बॉयोपिक के साथ साथ रणबीर कपूर फिलहाल 4 बिग बजट फिल्मों में व्यस्त हैं। जी हां, राजकुमार हिरानी की संजू के बाद रणबीर अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र, यशराज बैनर की शमशेरा और लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आएंगे।
रणबीर VS सलमान के बीच.. फंस गई अक्षय कुमार की रिलीज
खास बात है कि चारों फिल्मों को मिलाकर देखा जाए तो रणबीर कपूर पर फिलहाल 400 करोड़ का दांव लगा हुआ है। चारों फिल्में लगभग 100 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन की ब्रह्मास्त्र तो तीन कड़ी में रिलीज होने वाली है।

कोई शक नहीं कि यदि रणबीर कपूर की ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो जाती है तो उनके करियर को एक तेज़ी मिल जाएगी। जो पिछले कुछ सालों से थमी हुई है। रणबीर को फिलहाल एक बॉक्स ऑफिस धमाका की बेहद जरूरत है, जो उन्हें इन फिल्मों से मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications