Ranbir Kapoor ने मां के कदमों में क्यों रखे थे 250 रुपए? कारण जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

Ranbir Kapoor First Salary- रणबीर कपूर आज भले ही बहुत बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन एक वक्त था जब उनको पहली सैलरी में सिर्फ 250 रुपए मिले थे। इन पैसों को लेकर उन्होने क्या किया था और मां बाप का क्या रिएक्शन था?
इसपर उन्होने खुलकर बात की है। एक्टर इस दौरान मैशेबल इंडिया से बात कर रहे थे और इस दौरान एनिमल ने कुछ खुलासे कुए थे। रणबीर ने कहा कि, पहले सैलरी मिलने के बाद, उन्होने एक अच्छे लड़के की तरह' अपनी मां नीतू कपूर के चरणों में रख दिया और यह भी साझा किया कि नीतू ने इसपर किस तरह से रिएक्ट किया था।
कौन सी थी फिल्म?
रणबीर कपूर को ये पैसे फिल्म प्रेम ग्रंथ के लिए मिले थे जो कि साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वो अपने अंकल के सपोर्ट में दिखे थे। रणबीर बोले, "मेरी पहली तनख्वाह 250 थी जो मुझे प्रेम ग्रंथ में सहायता करते समय मिली थी। एक अच्छे लड़के की तरह, मैं अपनी मां के कमरे में गया और मैंने उसे अपने पैरों पर रख दिया। उन्होंने इसे देखा और वह रोने लगीं यह उन फिल्मी क्षणों में से एक था जो मैंने प्रजेंट किया था।" अब रणबीर कपूर का ये खुलासा काफी चर्चा में हैं। लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में वो एनिमल में नजर आए थे और इसमें उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब वो ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल 2 की तैयारी कर रहे हैं।
दोनों फिल्में काफी जबरदस्त होने वाली है। रणबीर कपूर के फैंस इन फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैँ। हालांकि अभी तक रिलीज की आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सांवरिया से की थी और तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वो इतना लंबा जाने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications