..................... Ranbir Kapoor gave training to Ayesha Kapoor, who played the role of Chhoti Rani Mukherjee in the film Black. - Hindi Filmibeat

ब्लैक फ़िल्म में छोटी रानी मुखर्जी का किरदार निभाने वाली आयशा को रणबीर ने दी थी ट्रेनिंग, अब कहां है ये बच्ची?

Ranbir Kapoor, ayesha kapoor

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं और आपको बता दें कि हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक को लेकर उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट को खुद रणबीर कपूर ने ट्रेनिंग दी थी। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन ने देवराज नाम के एक टीचर का किरदार निभाया, जो कि मिशेल को ट्रेनिंग देते हुए नजर आते हैं। मिशेल ना तो बोल सकती है और ना ही देख सकती है। बता दे कि उनके बचपन का किरदार चाइल्ड आर्टिस्ट आयशा कपूर ने निभाया और बड़ी मिशेल का किरदार रानी मुखर्जी निभाते हुए नजर आई।

बिग बी के लिए टीचर का किरदार निभाने नहीं था आसान

अमिताभ बच्चन ने इसी दौरान फिल्म ब्लैक में टीचर का किरदार निभाने में उन्हें क्या-क्या चैलेंज का सामना करना पड़ा इस बारे में बताया। जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म में बाद में अमिताभ बच्चन का किरदार अल्जाइमर का शिकार हो जाता है और मिशेल इसकी इससे बाहर निकलने में मदद करती है। लेकिन रानी मुखर्जी का बचपन का किरदार निभाने वाली इस बच्ची को उसके रोल के लिए प्रशिक्षित किया गया था। जिसके लिए रणबीर कपूर ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी।

रणबीर और सोनम साथ में करते थे अस्सिटेंट डायरेक्टर का काम

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन दिनों रणबीर कपूर कोई भी मशहूर एक्टर नहीं थे। वह संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट हुआ करते थे। इतना ही नहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी उस वक्त रणबीर कपूर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करती थी। लेकिन इस फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली ने उन दोनों को उस बच्ची को प्रशिक्षित करने का काम सौंप दिया था।

रणबीर और सोनम ने एक ही फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

रणबीर कपूर और सोनम कपूर दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया। इतना ही नहीं यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके बावजूद भी रणबीर और सोनम को काफी नोटिस किया गया था। आज के वक्त में रणबीर कपूर एक मशहूर एक्टर बन चुके हैं और हाल ही में उनकी फिल्म एनिमल भी रिलीज हुई है। जिसको लेकर काफी उन्हें चर्चा में देखा जा रहा है।

ब्लैक फिल्म ने तीन नेशनल अवार्ड किए थे हासिल

अगर हम फिल्म ब्लैक की बात करते हैं तो आपको बता दें कि यह एक्टिविस्ट हेलन केलर की जिंदगी और उनकी ऑटोबायोग्राफी द स्टोरी ऑफ माय लाइफ से प्रेरित बनाई गई थी। इस फिल्म ने तीन नेशनल अवार्ड भी हासिल किए। इसी के अलावा ब्लैक फिल्म में नंदना सेन और शहनाज पटेल भी देखी गई थी।

काफी बड़ी हो चुकी है आयशा कपूर

फिल्म ब्लैक में छोटी मिशेल का किरदार निभाने वाली आयशा कपूर अब 29 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि उस वक्त वह 10 साल की थी। आयशा ने अब एसेसरीज का बिजनेस शुरू कर दिया है और जल्दी ही वह फिल्मों में भी वापसी करने वाली है। खबरों के अनुसार वह हरि ओम नामक फिल्म में देखी जाएगी और तमिल टीवी सीरीज Sweet Kaaram Coffee में भी उनको देखा जाने वाला है। उनकी इस सीरीज को साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

Read more about: ranbir kapoor ayesha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X