रणबीर कपूर के बचपन की शरारतों का पिटारा - फायर ब्रिगेड बुलाने से टीचर के पैर घूरने तक
बचपन हर किसी का अलग होता है। किसी का बहुत शरारती तो किसी का मासूम। रणबीर कपूर, पहले वाली कैटेगरी में हैं। इसकी पुष्टि तो खुद रणबीर कपूर कई बार कर चुके हैं लेकिन हाल ही में उनकी मां नीतू कपूर ने भी इसकी पुष्टि की। नीतू कपूर एक शो में पहुंची थीं और वहां पर उन्होंने रणबीर कपूर के बचपन का एक किस्सा सुनाया।
नीतू कपूर ने बताया कि वो लोग परिवार के साथ विदेश में थे और रणबीर कपूर ने फायर अलार्म देखा। वो जानना चाहते थे कि ये काम कैसे करता है और उन्होंने फायर अलार्म बजा दिया।

थोड़े ही देर में कई फायर ब्रिगेड उनके घर के सामने इकट्ठा हो गई थी। रणबीर कपूर समझ चुके थे कि उन्होंने भारी गड़बड़ की है। वो जाकर अपनी दादी के पास छिप गए और कहा कि किया तो मैंने ही है, पर किसी को बताना मत।
जैसे तैसे, नीतू कपूर ने इस आफत को झेला। वैसे ये तो रहा एक किस्सा लेकिन रणबीर का पूरा बचपन ऐसे किस्सों से भरा हुआ है। इनमें से कुछ तो खुद रणबीर ने ही अपने इंटरव्यू में सुनाए हैं।

स्कूल में थे इतने शरारती
एक किस्सा रणबीर ने खुद सुनाया कि कैसे वो टेबल के नीचे बैठकर टीचर की टांगे देखते थे।रणबीर ने बताया कि उनके स्कूल में सारी टीचर साड़ी पहनती थीं, बस एक टीचर स्कर्ट पहनती थी। तो रणबीर टेबल के नीचे बैठकर उनकी टांगे देखा करते थे।

पिता से पड़ती थी डांट
गौरतलब है कि बचपन से ही रणबीर कपूर और उनके पिता ऋषि कपूर के बीच बहुत ही कड़ा ईक्वेशन था। रणबीर कपूर, ऋषि से बहुत ही ज़्यादा डरते थे और ऋषि कपूर बहुत ही सख्त पिता थे।

पड़ा था ज़ोरदार चांटा
रणबीर कपूर बचपन में काफी शैतान थे। एक बार तो उनके घर में पूजा थी और वो दौड़ते हुए चप्पल पहने पहने मंदिर में पहुंच गए। बस फिर क्या था, ऋषि कपूर का पारा सातवें आसमान पर था और उन्होंने रणबीर को एक चांटा रसीद कर दिया।

प्यार और दुलार
नीतू कपूर हमेशा रणबीर और ऋषि के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश करती थीं। चूंकि रणबीर के साथ नीतू काफी प्यार से पेश आने की कोशिश करती थीं तो रणबीर कपूर इस बात का काफी फायदा उठा लेते थे।

मिल जाती थी धमकी
ऋषि कपूर से रणबीर कपूर काफी डरते थे और नीतू कपूर कभी कभी इस बात का पूरा फायदा उठाती थीं। रणबीर कपूर पढ़ाई करना ही नहीं चाहते थे और कभी कभी तो नीतू कपूर को उन्हें धमकी देनी पड़ती थी कि अगर उन्होंने पढ़ाई नहीं की तो वो ऋषि कपूर को बता देंगी।

डराने से ही डर पाते थे
एक बार रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो पढ़ने में काफी खराब थे और उनके रिपोर्ट कार्ड में हमेशा रेड मार्क होता था। एक बार तो नीतू कपूर ने साफ कहा कि अब अगर ऐसा हुआ तो वो पापा को बता देंगी। रणबीर खूब रोए, आगे मेहनत करने का वादा किया।

पापा से था इतना डर
रणबीर ने काफी पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि अच्छा हुआ उस ज़माने में ट्विटर नहीं था वरना पापा (ऋषि कपूर) पूरी दुनिया में रणबीर के खराब नंबर का एलान कर देते। क्या पता उनका रिपोर्ट कार्ड ही डाल देते।

परिवार के सबसे पढ़े लिखे इंसान
एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि वो अपने परिवार के सबसे पढ़े लिखे इंसान हैं। उनके पापा आठवीं फेल हैं, उनके अंकल 9वीं फेल हैं और दादाजी छठवीं फेल हैं। इस लिहाज़ से रणबीर कपूर अपने घर के सबसे पढ़े लिखे इंसान हैं।

मज़ेदार किस्सा
रणबीर कपूर ने अपने दसवीं के बोर्ड एग्ज़ाम में 54 प्रतिशत नंबर लाकर सबको चौंका दिया था। वहीं उनके आज तक के सबसे अच्छे प्रतिशत में 60 प्रतिशत तक शामिल है। उनके बोर्ड एग्ज़ाम पास करने पर उनकी दादी ने एक शानदार पार्टी रखी थी।

ऐश्वर्या को किया इंप्रेस
अपने बोर्ड एग्ज़ाम के रिज़ल्ट के दौरान, रणबीर कपूर, अपने पापा ऋषि कपूर को उनकी फिल्म आ अब लौट चलें में असिस्ट कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग विदेश में चल रही थी और ऐश्वर्या को इंप्रेस करने के लिए रणबीर ने बताया था कि उन्हें 60 प्रतिशत नंबर मिले।

यूं खुली थी पोल
ऐश्वर्या ने एक शो में बताया था कि ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग के वक्त तक उन्हें पता ही नहीं था कि रणबीर ने तब झूठ बोला था। ऐश्वर्या ने बताया कि उस समय सब पार्टी कर रहे थे और रणबीर किनारे खड़े हंस रहा था कि ये लोग तो इतने में ही खुश हो गए।


Click it and Unblock the Notifications