फिल्मों में 9 साल बड़ी एक्ट्रेस संग फरमाया इश्क़, 10 साल छोटी एक्ट्रेस संग रचाया ब्याह, साल में 1 फ़िल्म करता है

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Birthday: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जो कि हमें लोगों से जोड़कर रखता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारों की खबरें खूब तेजी से यहां पर वायरल होती हुई भी नजर आती है। आए दिन बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है।

तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा है सुपरस्टार

बॉलीवुड के कई सारे कलाकार ऐसे भी हैं जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन इस समय एक क्यूट से बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है जो कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से ही चर्चा का विषय बना रहा। फिल्मों में 9 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ में इश्क फरमाया और खुद से 9 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट किया।

करिश्मा ने शेयर की रणबीर कपूर की बचपन की तस्वीर

अगर तस्वीर में नजर आ रहे इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के साथ में खड़ा हुआ यह डेनिम जैकेट और जींस पहने हुए बच्चा और कोई नहीं बल्कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर का बेटा रणबीर कपूर है। इस तस्वीर में वह काफी ज्यादा क्यूट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को खुद करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था।

खुद से 9 साल छोटी एक्ट्रेस को किया डेट और रचाई शादी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से ही चर्चा का विषय बन रहे हैं। एक्टर का नाम फेमस फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस तक जोड़ा जा चुका है। एक वक्त पर दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ तक को वह डेट कर चुके हैं। इतना ही नहीं काफी लंबे वक्त तक उन्होंने 9 साल छोटी एक्ट्रेस गंगूबाई उर्फ आलिया भट्ट को डेट किया। इसके बाद में साल 2022 के अप्रैल महीने में दोनों ने शादी रचाई और एक छोटी सी बेटी भी उनकी राहा हो चुकी है।

9 साल बड़ी एक्ट्रेस संग किया रोमांस

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 में हुआ। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने 'सांवरिया' फिल्म से करियर की शुरुआत की। इसके बाद बर्फी, ब्रह्मास्त्र और रॉकस्टार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में उन्होंने बॉलीवुड को दी। एक्टर ने अपनी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में खुद से 9 साल बड़ी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ इश्क फरमाया। अब उन्हें जल्दी ही फिल्म 'एनिमल' में साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंडाना के साथ में देखा जाने वाला है।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X