ये बनेंगे सबसे 'हटके' ऑन स्क्रीन कपल..HOT रोमांस देखते रह जाएंगे आप!
ऐ दिल है मुश्किल का नया गाना बुलिया आखिरकार आ गया और ये वाकई काफी अच्छा गाना है। इसे एक बार सुनकर आप रह ही नहीं पाएंगे बल्कि बार बार देखने का मन करेगा और देखेंगे भी। इस गाने में भी रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की केमेस्ट्री देखने लायक हैं।
[VIDEO: 'ऐ दिल है मुश्किल' का सुपर रोमांटिक गाना.. रणबीर- ऐश का हॉट रोमांस!]
गाने रणबीर भी काफी समय हाद अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं और ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में जहां जहां भी दोनों की केमेस्ट्री और सीन हैं वो काफी Sensous हैं । सीधे शब्दों में कहें तो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं।

पहली ही तस्वीर को देखकर आप समझ गए होंगे कि दोनों क्या लगे हैं।दोनों का ये रोमांटिक गाना और हॉट रोमांस हर किसी को पसंद आएगा।
फिल्म तो शिवाय के साथ दिवाली पर रिलीज होगी लेकिन इसको लेकर फैन्स अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं और काफी इंतजार भी कर रहे।
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें देखकर आप भी समझ गए होंगे कि दोनों का रोमांस कैसा होगा। ये बॉलीवुड का नया आइसक्रीम वाला रोमांस है।
सबसे अच्छी बात ये है कि रणबीर कपूर से ऐश्वर्या राय भले लगभग 10 साल बड़ी हैं लेकिन कहीं भी दोनों को साथ में देखना अजीब नहीं लग रहा। दोनों काफी अच्छे लग रहे।
ऐश्वर्या राय इस गाने में भी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हर सीन और हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं।
रणबीर कपूर और ऐश का रोमांस तो फिल्म के टीजर में भी दिखा था लेकिन इस गाने के बाद दर्शकों की बेचैनी फिल्म के लिए बढ़ने वाली है।
फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के अलावा अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। अब तो बस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
टीजर हो या गाना दोनों का रोमांस बखूबी दिखाया गया है।
अब ये फिल्म तो करण जौहर की है तो जाहिर है फिल्म में जो भी होगा बेहद मजेदार ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications









