आलिया भट्ट - रणबीर कपूर की शादी: 5 दिन की रस्मों का पूरा प्लान, संगीत प्लेलिस्ट में होंगे ये गाने

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 17 अप्रैल को आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यहीं पर रणबीर कपूर के माता पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने भी सात फेरे लिए थे। रणबीर और आलिया की शादी की सारी तैयारियों की ज़िम्मेदारी ली है Shaadi Squad ने। रणबीर आलिया की शादी की रस्में 13 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगी।

शादी की रस्मों में मेहंदी और संगीत की रस्में भी शामिल होंगी। वहीं रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी भी प्लान की जा रही हैं। माना जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और वरूण धवन इस पार्टी का हिस्सा होंगे।

बात करें संगीत की तो ज़ाहिर सी बात है कि ये बॉलीवुड के सबसे म्यूज़िकल कपल की शादी है तो उनकी संगीत प्लेलिस्ट शानदार होनी है। रणबीर और आलिया की फिल्मोग्राफी देखें तो दोनों ने ही अपने करियर में ज़बरदस्त गाने किए हैं। ऐसे में उनकी परफेक्ट संगीत प्लेलिस्ट में कुछ गाने होना तो बेहद ज़रूरी हैं।

बद्तमीज़ दिल

बद्तमीज़ दिल

रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दिवानी का गाना, बद्तमीज़ दिल माने ना तो इस पार्टी की शुरूआत के लिए बेहद ज़रूरी है। तो लड़के वाले हों या लड़की वाले, इस गाने पर तो सभी को जमकर नाचना है।

तम्मा तम्मा लोगे

तम्मा तम्मा लोगे

फिल्म बदरीनाथ की दुलहनिया के सारे गाने शानदार हैं। लेकिन अब रणबीर और आलिया सहित हर कोई माधुरी दीक्षित - संजय दत्त के इस गाने का फैन तो है ही। ऐसे में तम्मा तम्मा बजना तो बनता ही है!

क्यूटी पाई

क्यूटी पाई

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का गाना क्यूटी पाई होेने वाली दुलहनिया के लिए परफेक्ट फिट है।

जब से तेरे नैना

जब से तेरे नैना

एकदम परफेक्ट माहौल के लिए बेहद प्यारा सा रोमांटिक गाना। फिल्म सांवरिया का ये गाना आज भी सबकी प्लेलिस्ट में मौजूद है।

गुलाबो

गुलाबो

गंध फैलाए बिना भी आखिर कोई पार्टी हुई भला। तो फिर आलिया यानि कि दुलहन की तरफ से ये गाना भी संगीत की प्लेलिस्ट में पक्का समझिए।

शाम शानदार

शाम शानदार

एक शानदार शाम के लिए ये शानदार गाना तो बनता है।

बदरी की दुलहनिया

बदरी की दुलहनिया

अब भई दुलहनिया बनने का समय आ जाए और इस गाने पर ठुमके ना लगें, ऐसा कैसे हो सकता है भला।

डिस्को दीवाने

डिस्को दीवाने

जब घराती और बाराती दोनों ढिंचैक बॉलीवुड परिवार हों तो फिर लोग दीवाने होकर डिस्को क्यों नहीं करेंगे।

राधा

राधा

आलिया का पहला गाना जब उन्होंने बता दिया था कि भईया वो तो यहां पर राज करने आई हैं। शादी में अगर करण जौहर हैं तो संगीत की प्लेलिस्ट में राधा और प्रेम रतन धन पायो भी होगा ही होगा।

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड

रणबीर कपूर की प्लेलिस्ट का शायद सबसे चमकदार गाना संगीत के लिए यही होगा। ये जवानी है दिवानी का दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड।

दिलबरो

दिलबरो

माहौल बनाने के लिए सहेलियों का दिलबरो पर डांस करना तो बनता ही है! वैसे भी आलिया की सहेलियों का ग्रुप, अपनी हर दोस्त की शादी में एक शानदार डांस परफॉर्मेंस ज़रूर देता है।

कपूर खानदान की शादी में ऋषि कपूर के गाने ना बजें ऐसा कैसे हो सकता है भला। इस संगीत में ऋषि जी की फिल्मों के गाने भी ज़रूर होंगे। आपको छोड़ जाते हैं ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की यादगार परफॉर्मेंस के कुछ वीडियो के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X