Celebs Wedding in 2022: रणबीर-आलिया, नयनतारा-विग्नेश से लेकर हंसिका तक इन स्टार्स ने रचाई शादी

Hansika Motwani Wedding

साल 2022 में सेलिब्रिटी शादी की बाढ़ सी आयी हुई थी। इस साल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, नयनतारा-विग्नेश शिवन से लेकर हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया तक शादी के बंधन में बंध गये। इनमें से कई सेलिब्रिटी ने बड़े धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ शादी की तो कुछ ने बस अपनों की उपस्थिति में शादी की। इस साल की वेडिंग रिकैप की बात करें तो कई बड़े-बड़े नाम हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

आइए Year End recap में आपको उन सभी सेलिब्रिटी जो इस साल शादी के बंधन में बंध गये :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट :

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में अपने घर में ही शादी की थी। अपने शादी के जोड़े में आलिया और रणबीर दोनों ने आम भारतीय जोड़े के स्टीरियोटाइप को तोड़ा था। दोनों ने शादी के लाल जोड़े के बजाए आइवरी रंग के जोड़े को चुना था जो फैशन के लिहाज से काफी मॉर्डन निर्णय था। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में काम करते हुए ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिल्म रिलीज होने से पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गये। इसी साल आलिया ने अपनी बेटी राहा कपूर को जन्म भी दिया है।

अली फजल-ऋचा चड्ढा :

अली फजल-ऋचा चड्ढा :

4 अक्टूबर को अली फजल और ऋचा चड्ढ़ा ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर पहली बार मिले थे। साल 2015 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पहले दोनों 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के फैलने की वजह से उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी। इस साल दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। हालांकि दोनों 2.5 साल पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों की शादी का थीम रॉयल अवधी स्टाइल से प्रेरित था। दोनों की शादी के अलग-अलग फंक्शन तीन शहरों, मुंबई, दिल्ली और लखनऊ में आयोजित किये गये थे।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर :

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर :

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 2018 से डेट करना शुरू किया था। करीब 4 सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने इस साल फरवरी में शादी कर ली। दोनों ने 19 फरवरी को अपने परिवार व कुछ दोस्तों की मौजूदगी में सगाई के बाद फरहान के खंडाला में स्थित फार्म हाउस में शादी की। दोनों ने अपनी शादी को रजिस्टर करने के बाद मुस्लिम और मराठी संस्कृति से शादी करने की जगह वेडिंग रिसेप्शन दिया।

नयनतारा-विग्नेश शिवन :

नयनतारा-विग्नेश शिवन :

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा ने इस साल 9 जून को ग्रैंड वेडिंग की थी। इनकी शादी ग्रैंड चेन्नई रिजॉर्ट एंड स्पा में हुई थी। नयनतारा ने लगभग 6 सालों तक डायरेक्टर विग्नेश शिवन को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'नानुम राउडी' के सेट पर 2015 को हुई थी। इस फिल्म को शिवन विग्नेश डायरेक्ट कर रहे थे और फिल्म में नयनतारा लीड रोल निभा रही थी। इनकी शादी में दक्षिण भारत के सभी बड़े स्टार और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए थे। मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी शामिल थे।

मौनी रॉय-सूरज नांबियार :

मौनी रॉय-सूरज नांबियार :

मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार संग इस साल जनवरी में सात फेरे लिए थे। मौनी रॉय की शादी गोवा में हुई थी। यह शादी मलयाली और बंगाली स्टाइल में हुई थी और मौनी की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। मौनी का ब्राइडल लुक काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बंगाली शादी के लिए मौनी ने सब्यसाची पर ही भरोसा किया और लाल रंग के लहंगे के साथ डबल दुपट्टा को पेयर किया था। मौनी ने अपनी शादी के जोड़े से मैच करते दूसरे दुपट्टे को कस्टमाइज करवाया था जिसके बॉर्डर पर संस्कृत में 'आयुष्मति भवः' लिखा हुआ था।

मोहित रैना-अदिति शर्मा :

मोहित रैना-अदिति शर्मा :

मोहित रैना और अदिति शर्मा ने साल के पहले दिन 1 जनवरी को शादी की थी। 'देवों के देव महादेव' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के एक्टर मोहित ने अदिति के साथ राजस्थान में सात फेरे लिये। इस शादी में काफी कम गेस्ट को बुलाया गया था। मोहित रैना ने बाद में सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया था। मोहित रैना की पत्नी अदिति टेक बैकग्राउंड से हैं। कुछ साल पहले उनकी अदिति से दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती प्यार में बदल गई और पिछले साल लॉकडाउन में मोहित रैना अदिति के परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने अदिति का हाथ मांगा और दोनों के परिवार ने शादी का तय किया।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया :

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया :

4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी ने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ जयपुर के मुंडोता किले और महल में ग्रैंड वेडिंग की। दोनों की शादी की रॉयल तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी से पहले मेंहदी, सूफी नाइट, प्री-वेडिंग पार्टी, संगीत और हल्दी का फंक्शन भी हुए थे। हंसिका की शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू हुए और 4 दिसंबर को दोनों ने शादी की। इससे पहले सोहेल ने हंसिका को पेरिस में ड्रीमी तरीके से प्रपोज किया था, जिसके बाद हंसिका ने शादी के लिए हामी भर दी थी।

विक्रांत मेसी-शीतल ठाकुर :

विक्रांत मेसी-शीतल ठाकुर :

दोनों साल 2015 से ही रिलेशनशिप में थे और 2019 में विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर ने सगाई कर ली थी। इन दोनों ने 14 फरवरी को शादी रजिस्टर करवा ली थी। इन दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X