साउथ का ये स्टार होगा.. बॅालीवुड का अगला ..अक्षय कुमार!
बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती बॅालीवुड के अगले बिग स्टार हो सकते हैं। अक्षय कुमार की तरह राणा भी हिंदी फिल्मों के लिहाज से चुनिंदा फिल्मों को महत्व दे रहे हैं। इस सप्ताह उनकी नई फिल्म द ग
साल 2015 में बाहुबली रिलीज हुई। लार्ज कैनवास पर बनी यह फिल्म ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक नायाब तोहफा साबित हुई। इस फिल्म की दमदार कहानी और लाजवाब कास्टिंग ने साउथ सिनेमा के साथ हिंदी फिल्म को भी कई यादगार किरदार दिए। बाहुबली , कटप्पा और भल्लाल देव के किरदार ने साउथ के कई एक्टरों को लोकप्रियता के साथ एक अमिट पहचान दी। इस फिल्म ने कई एक्टरों के करियर को एक दिलचस्प मोड़ दियाा। भल्लाल देव की भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती उन्हीं में से एक हैं। बाहुबली के रिलीज के कुछ दिनों में राणा साउथ फ़िल्म इंडिस्ट्री के चर्चित एक्टरों की फेहरिस्त में शामिल हो गए। आलम यह हुआ कि हिंदी फिल्मों के दर्शकों में भी उनकी लोकप्रियता रातों रात उफान पर आ गई।
बाहुबली राणा के लिए गेम चेंजर साबित हुई। इस फिल्म में निगेटिव भूमिका में होने के बावजूद राणा हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गए। 2011 में बिपाशा बसु के साथ दम मारो दम से हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री से उन्होंने दस्तक दी। लेकिन उनके लिए मामला कुछ जम नहीं पाया। बॉलीवुड में उनकी यह शुरुआत नाकामयाब रही। साल 2015 में बाहुबली से एंट्री लेकर उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
साल 2017 भी उनके लिए दिलचस्प होने वाला है। इस साल बाहुबली से पहले राणा द गाजी अटैक से हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु सिनेमा में फिर हलचल मचाने आ रहे हैं। भारत के पहले समुद्री युद्ध पर बनी यह फिल्म अपनी कहानी के साथ राणा की परफॉरमेंस को लेकर भी चर्चा में हैं।
ऐसे कम ही एक्टर होते हैं जो हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। बाहुबली में निगेटिव किरदार हो या द गाजी अटैक में देशभक्त का किरदार, अक्षय कुमार की तरह वह खुद को हर भूमिका में खुद को परफेक्ट फिट करने में कामयाब होते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे राणा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे अक्षय कुमार बन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











