Ramzan Mubarak- टीवी और बॉलीवुड के ये सितारे भी रखते हैं रोजे, आखिरी वाला नाम कर देगा हैरान!

भारत में रमजान का पाक महीना 24 मार्च से शुरु होने वाला है और इसके बाद से देश भर के मुस्लिम 30 दिन के रोजे रखेंगे और ये सिलसिला ईद के दिन खत्म होगा। सोशल मीडिया पर अभी से रमजान को लेकर लोग मुबारकबाद दे रहे हैं। हालांकि लोगों के अलावा आपके चहीते कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कि रमजान के पूरे रोजे रखते हैं।
जी हां, आपने सही सुना.. हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो कि रोजे रखते हैं और एक महीने तक लगातार इबादत करते हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसा भी नाम हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
हुमा कुरैशी
अभिनेत्री हुमा कुरैशी रोजे रखती हैं और एक बार उन्होने खुद ही एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था। उन्होने लिखा था, "रोजा सिर्फ खान और पानी के लिए नहीं बल्कि विचारों और इच्छाओं के लिए भी है।" इसके बाद लोगों को पता चला था कि अभिनेत्री रोजा रहती हैं।
गौहर खान
मशहूर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान भी रोजा रखती हैं। उन्होने भी एक बार पोस्ट करते हुए इस बात की जानतकारी दी थी। उन्होने लिखा था, ''अच्छा करो! दयालु हों !! सभी को प्यार!!! साल भर! रोज रोज!!! दिन 6..मैं पैरा नं. 8...अपनी क़ुरान यात्रा के बारे में बताओ !! #हर किसी को ढेर सारा प्यार और दुआ !!'' उनका ये पोस्ट चर्चा में रहा था।
सना खान
सना खान जोकि इस वक्त इस्लाम के लिए इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैँ। वो साल में आने वाले इन 30 रोजों के रखती हैं और इसका ऐलान वो पहले ही कर चुकी हैं।
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी रोजे रखती हैं और इसको लेकर वो कई बार बात भी कर चुकी हैँ। उन्होने बिग बॉस में आकर धमाका कर दिया था।
साकिब सलीम
रेस 3 फेम साकिब सलीब जो कि हुमा कुरैशी की भाई हैं, वो भी रमजान में रोजे रखते हैं। इसके अलावा भी की सितारे इबादत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











