..................... Ramya Krishnan affair with married director KS Ravi Kumar became pregnant before marriage. - Hindi Filmibeat

53 साल की ये हीरोइन, जिसका शादीशुदा डायरेक्टर संग रहा अफेयर, बिना ब्याह के हुई प्रेग्नेंट, फिर मांगे 75 लाख...

Ramya Krishnan, ks ravi kumar

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि सितारे एक साथ काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसे शादीशुदा डायरेक्टर से प्यार हो गया था और वह बिन ब्याही ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इस मामले को लेकर यह अभिनेत्री काफी सुर्खियों में रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राम्या कृष्णन की।

राम्या कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उनकी एक्टिंग से हर किसी के दिल की धड़कन तेज हो जाती थी। लेकिन एक्ट्रेस का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है और उन्होंने डायरेक्टर के एस रवि कुमार के साथ अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी। दोनों का अफेयर किसी से भी छुपा नहीं है।

राम्या कृष्णन और के एस रवि कुमार ने टू बैक कई सारी फिल्में दी। साल 1999 में एक्ट्रेस ने पद्यप्पा और पत्तली फिल्म में काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की। लेकिन फिर साल 2002 में पंचतंत्र फिल्म में डायरेक्टर ने उन्हें एक अलग ही किरदार दे दिया। खबरों के अनुसार एक साथ सेट पर काम करते-करते दोनों बहुत ज्यादा नजदीक आ गए थे।

बताया तो ये भी जाता है कि राम्या कृष्णन शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से शादी नहीं की और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बाद में के एस रवि कुमार की पत्नी को राम्या को दोनों के अफेयर की खबर मिली। उन्होंने एक्ट्रेस को धमकी दे दी थी। लेकिन फिर दोनों के अफेयर के अलावा एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आई। इस बात का असर डायरेक्टर के निजी जीवन पर पड़ा।

के एस रवि कुमार ने इन आरोपों और रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया था। खबरों के अनुसार राम्या कृष्णन ने डायरेक्ट से अबॉर्शन के लिए 75 लाख की मांग की थी। दरअसल दोनों में से किसी को भी यह बच्चा नहीं चाहिए था और एक्ट्रेस ने अबॉर्शन करने का फैसला ले लिया था। हालांकि जब एक्ट्रेस और डायरेक्टर दोनों से ही इन खबरों को लेकर सवाल किया गया तो दोनों ने इसे गलत बताया।

राम्या कृष्णन ने तेलुगु फिल्म मेकर कृष्णा वामसी के साथ साल 2003 में शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस का एक बेटा हुआ जिसका नाम रित्विक कृष्णा है। राम्या कृष्णन अपनी जिंदगी में काफी खुश है और अक्सर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती है। एक्ट्रेस ने पांच भाषाओं तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में भी काम किया है। अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें चार फिल्मफेयर अवार्ड, तीन नंदी अवार्ड और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

Read more about: ramya krishnan features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X