#Sensation - 'रवीना' की होगी शानदार एंट्री...बॉलीवुड में सबके उड़े होश..PICS
बॉलीवुड में आने वाले दिनों में सिर्फ नए स्टार्स का बोलबाल है। देखा जाए तो एक दो नहीं कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। अब श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, सैफ अली खान की बेटी सारा खान सहित कई स्टार किड आने वाले दिनों में फिल्मों में दिखेंगे।
अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है और ये नाम है टिप्स म्यूजिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश तौरानी की बेटी रवीना तौरानी। रवीना तौरानी अभी 21 साल की हैं और बहुत जल्द वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। माना जा रहा है कि रमेश तौरानी ने रवीना की एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है।

कहा तो ये भी जा रहा है कि निर्देशक अमित राय जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म की शुरूआत करेंगे जिसमें रवीना का लीड रोल होगा और इस तरह से उनकी बॉलीवुड में एंट्री होगी। रवीना अक्सर पार्टी में अपने दोस्तों के साथ स्पॉट की जाती हैं।
आपको बता दें कि रवीना का खुद का एक योगा सेंटर है। इससे पहले रवीना कुंदन शाह की 'दिल है तुम्हारा' और सिद्धार्थ आनंद की 'बैंग बैंग' में एसिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी कर चुकी हैं। रवीना दिल है तुम्हारा में चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।
रवीना जिस फिल्म में काम करेंगी उसके हीरो की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। हीरो का नाम फाइनल होने के बाद फिल्म के शूटिंग शुरू होगी। फिलहाल तो फिल्म आने में अभी काफी समय है लेकिन इतना पक्का हो गया है कि रवीना बॉलीवुड में आएंगी।
इससे पहले रमेश तौरानी के भाई कुमार तौरानी ने बेटे गिरीश कुमार तौरानी को फिल्म 'रमईया वस्तावैया' के जरिए लॉन्च किया था। फिल्में में श्रुति हासन थीं, हालांकि गिरिश कुमार को लोगो ने कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया।
इसके अलावा गिरिश कुमार की लवशुदा भी इस साल आई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।फिलहाल गिरिश कुमार और रवीना दोनों का ध्यान अपने अपने करियर पर है।
आपको बता दें कि रवीना तौरानी की तरह ही सैफ अली खान की बेटी सारा खान और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का पूरा ध्यान अपने फिल्मी करियर पर है। दोनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में साथ में दिख सकते हैं और उनके ऑपोजिट होंगे टाइगर श्रॉफ।
तो जाहिर है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स में भी आने वाले दिनों में अच्छी खासी कॉम्पिटिशन छिड़ने वाली है। देखना यह होगा कि कौन इन सब में से पहले बाजी मार ले जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications







