17 साल के करियर में 1 हिंदी मूवी ने कर दी खटिया खड़ी, फिर भी लेता है 100 Cr

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने हिंदी से लेकर तमिल और तेलुगु भाषा में कई सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब उन्हीं के नक्शे कदमों पर उनके बेटे रामचरण चल रहे हैं और साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुके हैं।हिट होने के बाद अब रामचरण अपने पिता चिरंजीव को भी टक्कर देने लगे।
रामचरण ने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म चिरुथा से की थी। जिसे साल 2017 में रिलीज किया गया था और इसी फिल्म से रामचरण की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया। इसके बाद में उन्होंने काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रामचरण के करियर की सबसे शानदार फिल्म आरआरआर को माना जाता है। इस फिल्म ने उन्हें भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी एक खास पहचान दिलाई।
रामचरण की इस फिल्म ने कई सारे इंटरनेशनल से लेकर नेशनल अवार्ड भी जीते। जिसके चलते एक्टर अब फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं। इस फिल्म में रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर लीड किरदार में थे। इसी के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी कैमियो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद में इंडस्ट्री में रामचरण की डिमांड बढ़ चुकी थी।
आरआरआर फिल्म की रिलीज से पहले रामचरण एक फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस लिया करते थे। लेकिन जैसे ही उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई वैसे ही उन्होंने अपनी फीस में इजाफा कर दिया था। खबरों के अनुसार उन्हें राजामौली की इस फिल्म के लिए 45 करोड़ का ऑफर मिला था। अब खबर आ रही है कि वह अगली फिल्म के लिए 100 करोड रुपए की भारी भरकम फीस लेने वाले हैं।
रामचरण की जो अब फीस है उतने में उनके पिता चिरंजीवी की भी एक फिल्म बनती है। चिरंजीवी की 11 अगस्त को भोले शंकर फिल्म रिलीज हुई और यह 100 करोड़ के बजट में बनी थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हुई। रामचरण पिछले 17 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने भले ही साउथ में काफी सुपर डुपर हिट फिल्में दी हो, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर टिक नहीं पाया।
बहुत कम लोग जानते हैं कि रामचरण ने अपने 17 साल के करियर में सिर्फ एक ही हिंदी फिल्में काम किया है जो की जंजीर थी। इस फिल्म को साल 2013 में रिलीज किया गया था और उनके अपोजिट में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद में वह ज्यादातर साउथ फिल्मों में ही नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications




