तैमूर-वामिका से भी ज्यादा खास है रामचरण की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब

रामचरण साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उनके घर पर खुशियों की लहर आ चुकी है. दरअसल आपको बता दें कि उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने एक बेटी को जन्म दिया है. जिसके बाद में पूरा परिवार खुशी और उल्लास से भर चुका है. बता दें कि शुक्रवार को रामचरण की बेटी का नामकरण समारोह रखा गया. जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया और अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया. बता दें कि राम चरण में अपनी नन्ही सी परी का नाम 'क्लिन कारा कोनिडेला' रखा है. इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम का अर्थ भी सभी को बताया है.
रामचरण की बेटी के नाम का अर्थ
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामचरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट को साझा किया जिसमें उन्होंने इस बारे में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ललिता सहस्त्रनाम से लिया है और इसका अर्थ ऊर्जा से भरा हुआ है. यानी कि इसका अर्थ है ऊर्जा का प्रतीक जो कि अध्यात्म से जुड़ा हुआ है.बता दें कि जैसे ही कपल ने नाम का खुलासा किया वैसे ही फैंस भी उनको बधाई देने लगे. कुछ लोगों ने तो बेटी के नाम की खूब तारीफ भी की और कपल को नए माता-पिता बनने को लेकर शुभकामनाएं भी दी. बता दें कि रामचरण की बेटी के नामकरण की तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिसमें उनका पूरा परिवार साथ में नजर आ रहा है.
मुकेश अंबानी ने बेटी को गिफ्ट किया सोने का पालना
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि रामचरण की लाडली बेटी को एक स्पेशल गिफ्ट मिला है जिसमें उन्हें सोने का पालना मिला. बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार यह पालना मुकेश अंबानी ने रामचरण की बेटी को गिफ्ट के तौर पर दिया है. इस पालने की कीमत 1 करोड रुपए बताई जा रही है. लेकिन यह सच है या झूठ अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है क्योंकि इस तरह का कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
RRR फिल्म के कारण रामचरण बने ग्लोबल स्टार
बता दें कि पिछले 1 साल में रामचरण को कई सारी खुशियां मिली है और यह पूरा 1 साल उनके लिए काफी ज्यादा खास बन गया. बता दें कि 2022 में उन्होंने आर आर आर फिल्म में काम किया जिसको लेकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की. इतना ही नहीं इस फिल्म ने उन्हें भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी ज्यादा पॉपुलर कर दिया है. रामचरण अब ग्लोबल स्टार बन चुके हैं और इतना ही नहीं नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर अवार्ड मिलने की वजह से और भी ज्यादा वह सुर्खियों में रहे.


Click it and Unblock the Notifications