अनजाने में शादीशुदा शख्स से प्यार कर बैठी सलमान खान की हीरोइन, लगाए संगीन आरोप, बन चुकी हैं 3 बच्चों की मां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं रही है जिन्होंने काफी बेहतरीन काम करने के बाद में इंडस्ट्री को छोड़ दिया। आज भी हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं साउथ की मशहूर अभिनेत्री रंभा की जिन्होंने 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि अब वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है और तीन बच्चों की मां बन चुकी है।
रंभा को एक सुपर हिट एक्ट्रेस माना जाता था। लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। अभिनेत्री को शादी के बाद पता चला कि उनके पति पहले से ही शादीशुदा थे। रंभा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन साबित हुई उन्होंने निजी जिंदगी में उतने ही उतार-चढ़ाव देखे।शादी के कुछ साल बाद खबर आने लगी कि रंभा का पति पहले से ही शादीशुदा था।
बताया जाता है कि रंभा ने आरोप लगाया था कि उनके पति इंद्र कुमार पथनाथन पहले से ही दुष्यन्ती सेल्विनायकम नाम की एक महिला से शादी कर चुके थे। रंभा ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। सलमान खान की हीरोइन रंभा साल 2016 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई। उस वक्त खबरें आई थी की एक्ट्रेस तलाक लेने वाली है। अभिनेत्री को कोर्ट में भी सपोर्ट किया गया था।
हालांकि खुद बाद में रंभा ने तलाक की खबरों को खारिज किया और कहा कि वह अपने पति के साथ खुश हैं। अब वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही है और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। रंभा ने साल 2010 में कनाडा में रहने वाले श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन से शादी कर ली थी। आखिरी बार साल 2008 में उन्हें तेलुगू फिल्म में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











