इस बच्चे को देखते ही लोग जोड़ लेते हैं हाथ और छूने लगते हैं पैर, 36 सालों पहले किया था गजब कारनामा!

Ramayana fame Laxman aka Sunil Lahri childhood picture

सोशल मीडिया इन दिनों बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में आ चुका है और इतना ही नहीं हाल ही में स्क्रोल करते हुए हमें एक तस्वीर मिली जो कि बेहद ही प्यारे बच्चे की नजर आ रही है. इस तस्वीर में बाई तरफ से जो बच्चा नजर आ रहा है वह बेहद ही टैलेंटेड है और आज के वक्त में बड़े-बड़े सितारों को भी मात दे देता है.

इस छोटे से बच्चे ने दुनिया भर में अब तक इतना नाम कमा लिया है कि हर कोई जब भी उन्हें देखता है तो उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है. तो चलिए बताते हैं कि आखिरकार ये बच्चा है कौन?

सुनील लहरी ने पिता की मौत के बाद शरीर को कर दिया था डोनेट

तस्वीर में नजर आने वाला बच्चा बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में भी एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुका है. इस बच्चे ने अभी तक बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम किया हुआ है. लेकिन जब इस बच्चे के पिता की मौत हो गई तो इसने अपने पिता के शरीर को भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज में डोनेट कर दिया था. हां आप सही समझ रहे हैं यह और कोई नहीं बल्कि सुनील लहरी है जिन्होंने रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर हर किसी का दिल छू लिया था.

सुनील लहरी की भाई शैलेंद्र के साथ बचपन की तस्वीर हुई वायरल

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुनील लहरी अपने भाई शैलेंद्र के साथ में नजर आ रहे हैं. दरअसल आपको बता दें कि सुनील लहरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर को साझा किया है. बताया जाता है कि सुनील लहरी को बचपन से ही घड़ियों का काफी शौक था और इस तस्वीर में भी साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने हाथ में घड़ी पहनी हुई है.

सुनील लहरी के दर्शन पाने के लिए दौड़े चले आते हैं फैंस

80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. तो वही अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया. जिसके बाद में इन तीनों की छवि को लोग भी भगवान समझने लगे. सुनील लहरी जहां भी जाते हैं वहां पर लोग इनके दर्शन के लिए दौड़े चले आते हैं. आज के वक्त में भी दशहरा और राम नवमी के अवसर पर सुनील लहरी और अरुण गोविल के साथ-साथ दीपिका चिखलिया को कई जगहों पर आमंत्रित किया जाता है. इतना ही नहीं अभी इन दिनों अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और इसके लिए पवित्र सागौन की लकड़ी की जरूरत पड़ी. इसे हाथ लगाने के लिए सुनील लहरी के साथ-साथ अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आमंत्रित किया गया था.

सुनील लहरी खुद के ही फार्महाउस में करते हैं खेती

अगर हम सुनील लहरी के वर्क फ्रेंड की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 1980 में 'द नेक्सेलाइट्स' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था. जिसके बाद में उन्होंने 'बहारों की मंजिल' और 'आजा मेरी जान' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन इन फिल्मों से एक्टर को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई और बाद में उन्हें रामायण में लक्ष्मण का किरदार मिला. एक्टर को 150 लड़कों में से सिलेक्ट किया गया था. जिसके बाद में सुनील लहरी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे. लेकिन अब सुनील लहरी एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं और उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी तैयार किया. इसी के साथ एक उनका फार्महाउस भी मौजूद है जहां पर वह खुद की खेती करते हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X