'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को जड़ दिए थे 20 थप्पड़, जानिए क्या था पूरा माजरा

Arvind Trivedi Slapped Hema Malini 20 Times: कई बार सुनने के लिए मिलता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्सर सितारों के बीच में मतभेद हो जाते हैं और लड़ाई भी हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं। बता दे कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण सीरियल में 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी से यह किस्सा जुड़ा हुआ है। इसके अनुसार अरविंद ने एक-दो नहीं बल्कि हेमा मालिनी को 20 थप्पड़ जड़े थे।
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' की शूटिंग के दौरान एक सीन में अरविंद को हेमा को चांटा मारना था। लेकिन हेमा मालिनी उस समय काफी बड़ी स्टार बन चुकी थी और अरविंद ऐसा सीन देने के लिए काफी ज्यादा नर्वस थे। इस सीन को 20 बार शूट किया गया और हर बार हेमा को अरविंद से चांटा खाना पड़ा। जब तक डायरेक्टर को यह सीन ओके नहीं लगा तब तक हेमा ने 20 चांटे खा लिए।
अगर हम अरविंद त्रिवेदी के बारे में बात करें तो उन्होंने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन असल में उन्हें रामानंद सागर की रामायण से ही पापुलैरिटी हासिल हुई थी। जिसमें उन्होंने रावण का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग इतनी ज्यादा जबरदस्त थी कि आज भी लोग उन्हें रावण के नाम से ही जानते हैं। अरविंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नही रहे लेकिन इसके बावजूद वह लोगों में काफ़ी प्रसिद्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications











