..................... Ramayan luv aka Mayuresh Kshetramade has now become the CEO of Commission Junction Affiliate. - Hindi Filmibeat

फ़िल्मी पर्दे से बनाई दूरी, अब बन चुके हैं बड़ी कंपनी के सीईओ, देखें रामायण के 'लव' की लेटेस्ट तस्वीरें

 Ramayan Luv Aka Mayuresh Kshetramade

रामानंद सागर की 'रामायण' को दूरदर्शन पर प्रसारित हुए तकरीबन तीन दशक से भी ज्यादा वक्त गुजर चुका है। लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के दिलों में इसका हर एक किरदार बसा हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दूरदर्शन पर हर रविवार को रामायण को प्रसारित किया जाता था।

रामायण सीरियल में दिखाए गए थे लव और कुश के किरदार

इस सीरियल का एक-एक कलाकार उस दौर में दर्शकों द्वारा भगवान मानें जाने लगे। यहां तक कि इन कलाकारों को घर-घर में पूजा जाने लग गया था। भगवान राम और माता सीता के बचपन से इस महागाथा को शुरू किया गया और लव और कुश के बचपन तक इसे ले जाया गया। इसके बाद में उत्तर रामायण का प्रसारण किया गया और इसमें लव और कुश की आगे की गाथा सुनाई गई थी।

स्वप्निल जोशी ने निभाया था कुश का किरदार

लेकिन क्या आप जानते हैं की रामायण सीरियल में जिसने लव के बचपन का किरदार निभाया था उनका नाम क्या है? दरअसल, रामायण सीरियल में लव और कुश बनने वाले दो कलाकार थे। जिसमें मयूरेश क्षेत्रमाडे और स्वप्निल जोशी थे। स्वप्निल जोशी ने कुछ का किरदार निभाया और वह छोटे परदे और मराठी इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं। यहां तक की स्वप्निल जोशी ने श्री कृष्ण सीरियल में युवा कृष्ण का किरदार निभाया था। लेकिन अब वह ओटीटी पर एक्टिव नजर आते हैं।

मयूरेश क्षेत्रमाडे ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी

अगर हम लव की बात करें तो आपको बता दें कि उनका किरदार मयूरेश क्षेत्रमाडे ने अदा किया था और वह अब फिल्मी दुनिया से पूरी तरीके से अलग हो चुके हैं। फिल्मी या फिर टेलीविजन के परदे पर उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं था। उन्होंने दूसरी लाइन की तरफ रुख किया और आगे बढ़ते चले गए। इतना ही नहीं अब उन्होंने अपने काम में अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली है।

बड़ी कंपनी के सीईओ बन चुके हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे

एक्टिंग करियर को छोड़ने के बाद में लव यानी कि मयूरेश क्षेत्रमाडे ने अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। कंपनियों के साथ में जुड़ गए और अब वह कमिश्न जंक्शन एफिलिएट के सीईओ बन चुके हैं। वह अपने परिवार के साथ में यूएस में शिफ्ट हो चुके हैं। यहां तक कि उन्हें यूएस का सबसे सफल और कामयाब बिजनेसमैन बताया जाता है। यहां तक कि उन्होंने दो विदेशी लेखकों के साथ में मिलकर स्पाइट एंड डेवलपमेंट नाम की किताब भी लिखी। जो कि कारपोरेट जगत पर लिखी गई थी।

Read more about: ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X