एक्टिंग छोड़ बड़ी कंपनी के सीईओ बन चुका है रामायण का ये किरदार, देखें लेटेस्ट तस्वीर

तीन दशक से ज्यादा हो चुका है लेकिन दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण को आज तक कोई भी भूल नहीं पाया है. इतना ही नहीं दूरदर्शन पर हर रविवार को प्रसारित होने वाली रामायण का एक-एक कलाकार उसे दौर में भगवान के समान माना जाता था. अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था. इस शो के हर एक कलाकार को घर-घर में पूजा जाने लग गया था. राम और माता सीता के बचपन से शुरू हुई यही महागाथा को लव और कुश के बचपन तक पहुंचाया गया. इसके बाद में उत्तर रामायण का प्रसारण किया गया और इसमें लव और कुश की आगे की कथा को सुनाया गया. लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि रामानंद सागर की रामायण के लव और कुछ अब कहां है.
स्वप्निल जोशी ने निभाया था कुश का किरदार
रामानंद सागर की रामायण में दिखाए जाने वाले छोटे लव और कुछ बनने वाले दो कलाकार थे जिनका नाम मयूरेश क्षेत्रमाडे और स्वप्निल जोशी है. बता दे कि इन दोनों ने ही लव और कुश का किरदार निभाया था. स्वप्निल जोशी ने कुश का किरदार निभाया और उन्होंने इस समय छोटे परदे और मराठी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा नाम कमा लिया है. स्वप्निल जोशी इस सीरियल के बाद में कृष्ण सीरियल में भी नजर आए थे. जिसमें उन्होंने युवा कृष्ण का किरदार निभाया था. उन्हें ओटीटी पर भी देखा जा चुका है.
मयूरेश क्षेत्रमाडे ने निभाया था लव का किरदार
लेकिन अगर हम रामायण में लव का किरदार निभाने वाले मयूरेश क्षेत्रमाडे की बात करते हैं तो आपको बता दें कि अब वह अपनी ही दुनिया में बिजी हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है. दरअसल अब इसके बदले उन्होंने दूसरी लाइन पकड़ ली है और उसमें काफी अच्छी खासी कामयाबी हासिल कर चुके हैं.
बड़ी कंपनी के सीईओ बन चुके हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे
दरअसल आपको बता दें कि मयूरेश क्षेत्रमाडे ने इंडस्ट्री को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर फोकस किया और बाद में कई सारी बड़ी कंपनियों के साथ जुड़कर काम किया. इतना ही नहीं अब वह कमिश्न जंक्सन एफिलिएट के सीईओ बन चुके हैं. इतना ही नहीं अपने परिवार के साथ में अब वह यूएस में शिफ्ट हो चुके हैं. विदेश में जाकर अब वह एक कामयाब बिजनेसमैन बन चुके हैं और इतना ही नहीं दो विदेशी लेखकों के साथ में उन्होंने मिलकर स्पाइट एंड डेवलपमेंट नाम की एक किताब भी लिखी. जो कि कारपोरेट जगत में लिखी गई सबसे जबरदस्त और हम किताब मानी जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications












