रामायण के 'विभीषण' की मौत थी बेहद ही दर्दनाक! इस वजह से कूद गए थे ट्रेन के आगे, दूर काटकर गिरा था ये अंग

Ramayan fame vibhishan Mukesh Rawal

रामानंद सागर की रामायण आजतक लोगों के जहन में बसी हुई है और उन्हें खूब पसंद आती है. इतना ही नहीं दर्शक तो इस शो को बार बार देखना पसंद करते हैं. यहां तक कि इस शो के किरदार भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. लेकिन इस शो में विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल एक वक्त पर काफी चर्चा में है. दरअसल आपको बता दें कि वह थिएटर से जुड़े हुए थे और एक नाटक के दौरान रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ जाती है. जिसके बाद में मुकेश ने मेघनाद के साथ में विभीषण की भूमिका के लिए भी ऑडिशन दे दिया. लेकिन आज मुकेश रावल हमारे बीच नहीं रहे क्योंकि उनकी 2016 में मौत हो गई थी. इसीलिए आज हम आपको मुकेश के विभीषण के रोल के बारे में बताने वाले हैं और कैसे उनकी मृत्यु हुई इस बारे में भी आपको पूरी जानकारी देंगे...

बेटे की मौत के बाद सदमे में आ गए थे एक्टर

कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि मुकेश रावल ने खुद ही आत्महत्या कर ली थी और अभिनेता का शव मुंबई के कांदिवली स्टेशन के पास में पटरियों पर क्षत-विक्षत अवस्था में प्राप्त हुआ था. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि मुकेश ने ऐसा क्यों किया होगा? तो आपको बता दें कि कुछ खबरों के मुताबिक वह अपने बेटे की मौत के बाद सदमे में आ गए थे. उनके दो बच्चे थे और एक बेटी बची हुई है जिसकी अब शादी हो गई है. कहा जाता है कि बेटी की शादी के बाद मुकेश काफी अकेला महसूस करने लगे थे और अपने बेटे को याद करके काफी डिप्रेशन में भी आ गए थे. इसी दौरान एक दिन उन्होंने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली और उनकी मौत हो गई थी.

मुकेश रावल को ऐसे मिला विभीषण का किरदार

मुकेश रावल हमेशा से ही थिएटर से जुड़े हुए थे और आपको बता दें कि उस समय रामानंद सागर रामायण के लिए विभीषण और मेघनाद का किरदार ढूंढ रहे थे. लेकिन अचानक से रामानंद सागर की नजर मुकेश रावल पर पड़ जाती है और जिसके बाद में एक्टर मेघनाथ के साथ विभीषण की भूमिका के लिए भी ऑडिशन दे आते हैं. बाद में रामानंद सागर की रामायण में उन्हें विभीषण का किरदार निभाने का मौका मिलता है. दर्शकों द्वारा भी उनकी भूमिका काफी ज्यादा पसंद की गई है.

Read more about: mukesh rawal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X