रामायण की सूर्पणखा 20 साल की उम्र में घर से भागी, फिर किया ऐसा काम कि...

साल 1987 में रामानंद सागर की रामायण को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था और इसे दर्शकों द्वारा भी काफी प्यार मिला था। सीरियल में दिखाए गए हर एक किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। लेकिन आज हम आपको रामायण के एक ऐसे किरदार के बारे में बताने वाले हैं जो कि राम और रावण के महायुद्ध का कारण बनी थी।
दरअसल, आज हम बात करने वाले हैं सूर्पणखा की। रामानंद सागर की रामायण में सूर्पणखा का किरदार रेनू खानोलकर ने निभाया था। इसी के अलावा आपको बता दें कि भले ही उन्हें अपने किरदार के लिए काफी नफरत झेलनी पड़ी। लेकिन असल जिंदगी भी उनकी कुछ ऐसी ही थी।
रेनू खानोलकर सिर्फ 20 साल की उम्र में अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए घर से भाग गई थी। दरअसल उनके पिता इस बात के खिलाफ थे कि वह एक्ट्रेस बने। जिसके चलते रेनू घर से भाग कर मुंबई पहुंच गई वहां पर उन्होंने एक्टिंग क्लासेस जॉइन की। यहां पर वह थिएटर में काम करने लगी और एक दिन ऑडियंस में बैठे रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने रेनू को ऑडिशन के लिए अपने पास बुलाया।
एक इंटरव्यू के दौरान रेनू ने बात करते हुए बताया था कि "मैं रामानंद सागर के घर पहुंची तो उन्होंने मुझे राक्षसी वाली हंसी हंसने के लिए कह दिया था। मैंने बहुत अच्छे से किया और उन्होंने मुझे सूर्पणखा के रोल के लिए सिलेक्ट किया। बाद में इसकी शूटिंग भी शुरू की गई। गुजरात के एक गांव में हमारे इस सीन की शूटिंग हुई।" रेनू को रामायण में सूर्पणखा का किरदार के लिए ही पापुलैरिटी हासिल हुई थी। बता दे कि आज के वक्त में वह राजनीति में सक्रिय है।


Click it and Unblock the Notifications