..................... Ramayan fame kush aka swapnil joshi has married twice ramayan actor who married two ladies - Hindi Filmibeat

रामायण के इस एक्टर ने रचाई थी दो शादियां, 1 से तलाक लेने के बाद दूसरी के सामने..

Swapnil Joshi, Ramayan, Ramanand Sagar

रामानंद सागर की रामायण को साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। बता दे कि इसमें अरुण गोविंद ने भगवान राम का और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत। दर्शकों द्वारा आज भी रामायण के इन किरदार को भगवान की तरह पूजा जाता है। लेकिन आज हम आपको सीरियल के एक एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे रियल लाइफ में दो शादियां रचाई।

स्वप्निल जोशी ने कुश का निभाया था किरदार

दरअसल रामायण के सीरियल का ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि भगवान राम के पुत्र कुश की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल जोशी हैं। स्वप्निल जोशी ने श्री कृष्ण सीरियल में भी भगवान कृष्ण का किरदार निभाया और काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। रामायण धारावाहिक में उन्होंने भगवान श्री राम के बेटे कुश का किरदार निभाया और उन्होंने असल जिंदगी में दो शादियां की।

सिर्फ 4 साल में टूटी थी पहली शादी

स्वप्निल जोशी की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही और काफी उतार-चढ़ाव भी उनको देखना पड़े। साल 2005 में उन्होंने अपर्णा जोशी के साथ में पहली शादी रचाई और यह शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। दोनों का 4 साल में तलाक हो गया था। स्वप्निल जोशी को 11वीं कक्षा में पहली बार प्यार हुआ और अपर्णा से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में शादी रचाई और 4 साल में ही दोनों में मनमुटाव आ गया। जिसके चलते साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया।

रचाई दूसरी शादी

इसके बाद में स्वप्निल जोशी के जीवन में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी और उन्हे लीना आराध्ये के साथ प्यार हो गया। दोनों ने आगे चलकर शादी रचा ली और बाद मेंअपने रिश्ते का खुलासा किया। दरअसल साल 2011 में उन्होंने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज के साथ लीना से शादी रचाई। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में तस्वीरें शेयर करते हुए भी नजर आते हैं।

दूसरी पत्नी के सामने रखी थी शर्त

स्वप्निल जोशी और लीना की शादी एक शर्त पर हुई थी और खबरों के अनुसार एक्टर ने शादी से पहले एक शर्त रख दी थी। शर्ट में उन्होंने कहा था की शादी के बाद में लीना को उनके परिवार के साथ में ही रहना पड़ेगा। इसके बाद में लीना ने भी इस शर्त को माना और शादी के लिए भी हां कह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X