रामायण के हनुमान ने 200 किलो के रेसलर को रिंग में चटाई धूल, मांगी रह की भीख

hanuman aka Dara Singh

रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभा कर दारा सिंह ने हर घर-घर में पहचान बना ली थी. लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक बेहतरीन रेसलर भी हुआ करते थे. उन्होंने विश्व चैंपियन किंग कॉन्ग को भी धूल चटा दी थी. बता दें कि दारा सिंह ने कई सारी खुशियों में अपनी जीत दर्ज कराई और ऑस्ट्रेलिया के एक रेसलर किंग कॉन्ग के साथ में उनका मुकाबला आज तक लोगों के जहन में बसा हुआ है.

10 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं दारा सिंह

बताया जाता है कि दारा सिंह से वजन के मामले में किंग कॉन्ग डबल माने जाते थे और मुकाबले के समय पर दारा सिंह ने किंग कॉन्ग को रिंग में उठा उठा कर पटक दिया था. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि दारा सिंह ने 10 बार वर्ल्ड हैवी वेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है. इतना ही नहीं उन्होंने कॉमनवेल्थ, चैंपियन ऑफ मलेशिया और वर्ल्ड रेसलिंग में भी खिताब जीते हैं.

दारा सिंह ने 500 कुशतियों में की थी जीत हासिल

लेकिन जब उन्होंने किंग कॉन्ग को हराया तो दारा सिंह रुस्तम ए हिंद बन गए थे और पूरी दुनिया में उन्हीं का नाम हर तरफ छाया हुआ था. दारा सिंह एक मशहूर रेसलर भी रह चुके हैं और उन्होंने कभी भी कोई मैच नहीं हारा है. यहां तक कि उन्होंने अपने दौर में रेस्लर्स को धूल चटा कर ट्रॉफी भी अपने नाम की. इतना ही नहीं फिल्मों में एक्टिंग शुरू करने से पहले दारा सिंह ने 500 कुशतियों में जीत प्राप्त की.

1983 में दारा सिंह ने छोड़ दी थी रेसलिंग

एक्टर को वर्ल्ड चैंपियन भी माना जाता था और कई सारे मौकों पर देश का नाम भी उन्होंने ऊंचा किया है. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 1996 में उन्हें हॉल ऑफ फेम और साल 2018 में WWE हॉल ऑफ फेम का भी खिताब मिल चुका है. साल 1983 में दारा सिंह ने रेसलिंग से संयास लिया और फिल्मों की तरफ रुख किया था.

रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर हुए फेमस

इतना ही नहीं आपको बता दें कि दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाया और हर घर में एक खास पहचान भी कमाई. दारा सिंह को आज भी हनुमान के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि इसी के साथ में उन्होंने और भी कई सारे सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया हुआ है.

More from Filmibeat

Read more about: dara singh hanuman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X