रामायण के भरत का महज़ 40 साल की उम्र में इस गंभीर बीमारी से हुआ निधन, ठुकरा दिया था लक्ष्मण का किरदार

Sanjay Jog Passed Away At The Age Of 40

रामानंद सागर का पौराणिक शो रामायण आज के वक्त में दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। बता दें कि इस शो की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। जिसे दर्शकों द्वारा भी काफी प्यार मिला। इस शो में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया तो वही सीता माता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। लेकिन इस शो के दौरान भगवान राम के छोटे भाई भरत का किरदार मशहूर एक्टर संजय जोग ने निभाया था।

मराठी फिल्मों में किया जमकर काम

अगर हम संजय जोग के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने 24 सितंबर 1955 में महाराष्ट्र के नागपुर में जन्म लिया था संजय ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया। संजय ने फिल्माया स्टूडियो से एक्टिंग का कोर्स किया और बाद में इसी दौरान मराठी फिल्म 'सापला' में उन्हें लीड किरदार निभाने का भी मौका मिला। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी और इसी से परेशान होकर वह अपने घर नागपुर किसानी करने के लिए लौट गए। लेकिन किसानी से जुड़े हुए कुछ काम के सिलसिले में वह मुंबई आए तो उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म 'जिद्द' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने लीड किरदार निभाया। यह फिल्म हिट हो गई और आपको बता दें कि एक्टर भी मराठी फिल्मों के सबसे महंगे और पसंदीदा सितारों में से एक बन गए।

बॉलीवुड में दी कई फिल्में

जिसके बाद में कभी भी संजय जोग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई सारी मराठी फिल्में दी। लेकिन बाद में साल 1989 में उन्हें फिल्म 'अपना घर' से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म 'जिगरवाला' में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ में अनिल कपूर और टीना मुनीम भी नजर आए थे। जिसके बाद में एक्टर ने हमशक्ल और मुठभेड़ जैसी कई सारी फिल्मों में काम किया।

40 साल की उम्र में गंभीर बीमारी के चलते हुई मौत

बता दें कि संजय जोग हमारे बीच नहीं रहे। उनकी 40 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। दरअसल आपको बता दें कि संजय जोग ने लीवर फेल होने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन जब इंडस्ट्री में उनकी मौत की खबर आई तो हर कोई हैरान हो गया। यहां तक की पूरी टीवी इंडस्ट्री भी शोक में डूब गई थी। संजय जोग की मृत्यु 27 नवंबर 1995 में हुई थी।

संजय को ऐसे मिला था भरत का रोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने इस बात का खुलासा किया था कि एक गुजराती फिल्म 'माया बाजार' में उन्होंने अभिमन्यु का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मेकअप मैन गोपाल दादा थे और रामायण में भी मेकअप डिपार्टमेंट में ही संभाल रहे थे। जिसके बाद में गोपाल दादा ने संजय जोग को रामानंद सागर से मिलवाया। जिसके बाद में रामानंद सागर ने पहले तो संजय को लक्ष्मण का किरदार ऑफर किया। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया और बाद में संजय को भरत का रोल भी ऑफर किया गया तो उन्होंने हां कर दिया।

Read more about: sanjay jog arun govil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X