..................... Ramayan controvery over cut sleeve blouse of mataa sita, the show was not telecasted for 2 years - Hindi Filmibeat

रामायण की माता सीता के कट-स्लीव्स ब्लाउज पर उठाई गई थी आपत्ति, 2 साल के लिए लगा था शो पर बैन

Deepika Chikhalia,

जैसे ही प्रभास और कृति सैनन स्टारर फ़िल्म 'आदिपुरुष' रिलीज़ हुई वैसे ही विवादों से घिर गई। बता दें कि इस फिल्म में दिखाए गए फैक्ट्स और वीएफएक्स के साथ-साथ डायलॉग्स को लेकर लोगों ने विरोध किया। यहां तक कि कई राज्यों में तो इस फिल्म के बैन करने की मांग भी उठाई गई। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो रामानंद सागर की रामायण को इससे बेहतर बताया और यहां तक कि इस फिल्म की उस शो से तुलना कर दी। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण पर भी काफी विवाद देखने को मिले थे। जिस वजह से इस फिल्म को 2 साल के लिए बैन भी कर दिया गया था। इसका कारण सिर्फ और सिर्फ माता सीता का ब्लाउज था। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा किस्सा...

सुनील लहरी ने बताया रामायण के विवादों का सच

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। लेकिन आज तक के साथ सुनील लहरी ने एक इंटरव्यू में रामायण से जुड़े हुए विवादों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस शो को टेलीकास्ट करने में ही 2 साल लग गए थे।

टेलीकास्ट को लेकर 2 सालों तक मेकर्स ने बेले पापड़

सुनील लहरी ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि "इस शो को टेलीकास्ट करने की मंजूरी के लिए रामानंद सागर ने तीन पायलट शूट कर दिए थे। इनको छूट इसी वजह से किया गया था क्योंकि शो को टेलीकास्ट करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। सभी लोग इस पर काफी पैनी नजर बनाकर रखे हुए थे। जिसके टेलीकास्ट की मंजूरी के लिए आई एंड बी मिनिस्ट्री को भी शामिल किया गया। इन दिनों 'आदिपुरुष' फिल्म को लेकर विरोध किया जा रहा है। उसी प्रकार रामायण के टेलीकास्ट को लेकर भी मेकर्स को खूब पापड़ बेलने पड़े।"

सीता माता के कट स्लीव ब्लाउज पर जताई थी आपत्ति

सुनील लहरी ने इसी इंटरव्यू के आगे इस विरोध का कारण बताते हुए कहा कि मिनिस्ट्री वालों ने सीता माता के ब्लाउज पर आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि माता-पिता कट स्लीव ब्लाउज नहीं पहनेंगी। जिसके बाद में दूरदर्शन की तरफ से भी इस पर विरोध जताया गया। बता दें कि इसी कारण से शो के टेलीकास्ट में रुकावट आ गई और एक बार फिर से रामानंद सागर को सीता माता के कॉस्ट्यूम पर काम करना पड़ा। जिसके बाद में उनके लिए साड़ी के अनुसार ही फुल स्लीव का ब्लाउज डिजाइन करवाया गया और इस वजह से 2 सालों तक इस शो को होल्ड पर रख दिया गया।

Read more about: ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X