Mamta Kulkarni की मां को हीरोइन बनना चाहते थे रामानंद सागर, बहन भी साउथ फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Mamta Kulkarni Family: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी लाजवाब फिल्मों में काम किया है। लेकिन हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में उन्होंने सन्यास ले लिया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई। अब ममता का नाम यामाई ममता नंद गिरी है।
सालों पहले अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से बॉलीवुड में धमाल मचा देने वाली ममता कुलकर्णी एक वक्त पर भारत से पूरी तरीके से गायब हो गई थी। लेकिन अब 23 साल तक गायब रहने और तब करने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। लेकिन आज हम आपको उनके परिवार के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि वह किस स्टार की बहुत करीबी हैं।
ममता कुलकर्णी ने साल 1991 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और 2003 में ही उनका करियर पूरी तरीके से खत्म हो गया। इन 12 सालों में उन्होंने तकरीबन 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। बताते चलें कि वह 20 अप्रैल 1972 को एक ब्राह्मण मराठी परिवार में जन्मी थी और उनका बचपन का नाम पद्मावती था।
ममता कुलकर्णी ने अपनी की पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है और उनका बचपन से एक्टिंग का कोई खास शौक नहीं था। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने उनकी खूबसूरती को मद्देनजर रखते हुए उनको आगे का रास्ता दिखलाया। दरअसल ममता की मां खुद एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने अपनी बेटी के जरिए अपने सपने को पूरा किया।
कुछ खबरों की माने तो टीवी सीरियल रामायण के मेकर रामानंद सागर ने ममता कुलकर्णी की मां को अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस काम भी दिया था। लेकिन ममता की मां ने शादी की वजह से इस ऑफर को ठुकरा दिया था। ममता कुलकर्णी के पिता मुकुंद कुलकर्णी हैं। एक्ट्रेस की एक बहन भी है जिसका नाम मुलिना कुलकर्णी है। उनकी बहन खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी है और साउथ सिनेमा में काम कर चुकी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी की बहन मुलिना की संजय कदम के साथ में शादी हुई। शादी के बाद में उनके ससुराल वालों ने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं की मशहूर अभिनेत्री तन्वी आजमी भी ममता कुलकर्णी की कजिन सिस्टर है और दोनों मौसेरी बहने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











