58 की उम्र में भी बेहद फिट हैं रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा', अक्षय-सलमान को भी दे रहे हैं मात

Shree Krishna Actor Sarvadaman Banerjee: रामानंद सागर की रामायण काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन 90 के दशक में रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल श्री कृष्णा भी काफी ज्यादा लोगों के दिलों में बस चुका था। शो में मुख्य भूमिका में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।
दर्शकों द्वारा सर्वदमन बनर्जी को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि आज भी उन्हें भगवान कृष्ण के तौर पर ही पूजा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि उनकी उम्र तकरीबन 58 साल की हो चुकी है और आज भी उनकी फिटनेस देख कोई भी अंदाजा नहीं लग सकता है कि वह इतनी उम्र के हो चुके हैं।
सर्वदमन बनर्जी को अपनी फिटनेस से बहुत ज्यादा प्यार है और उनकी इन तस्वीरों से साफ झलक रहा है। सर्वदामन को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपनी वर्कआउट से जुड़ी हुई वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। लोग भी उनकी फिटनेस की खूब तारीफ करते हैं।
सर्वदमन बनर्जी को श्री कृष्णा के अलावा ओम नमः शिवाय, सर्वदमन अर्जुन और जय गंगा मैया जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है। एक्टर को एम एस धोनी और गॉडफादर जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। वह कानपुर के रहने वाले हैं और आपको बता दें कि पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
सर्वदमन बनर्जी कई साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'आदि शंकराचार्य' से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और इसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला। 1983 से लेकर 2022 तक एक्टर मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव रहे। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने रीजनल सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











